1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस भाई को तो 'बेस्ट जुगाड़' का अवार्ड मिलना चाहिए, यकीन नहीं तो खुद देख लीजिए Video

इस भाई को तो 'बेस्ट जुगाड़' का अवार्ड मिलना चाहिए, यकीन नहीं तो खुद देख लीजिए Video

कुछ लोग ऐसे कमाल के जुगाड़ करते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोग हैरान भी होते हैं और साथ में उसकी तारीफ भी करते हैं। ऐसा ही कुछ अभी देखने को मिला। आइए आपको भी बताते हैं।

Viral jugaad- India TV Hindi
Image Source : IG/ABRARISMSS ऐसा अनोखा जुगाड़ नहीं देखा होगा पहले

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अपने यूजर्स को हर दिन कुछ न कुछ अतरंगी और अनोखा दिखाता ही है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी एक से बढ़कर एक और सभी कमाल के वीडियो आते होंगे जिन्हें देखने के बाद आप भी रिएक्ट करते ही होंगे। कभी लोगों की अतरंगी हरकत का वीडियो तो कभी कमाल के जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं। जुगाड़ तो सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक देखने को मिलते हैं और अभी जुगाड़ का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने अपने घर के बाथरूम में शावर लगवाया ही होगा। अगर नहीं लगवाया तो किसी के बाथरूम में देखा ही होगा। लोग एक से बढ़कर एक तरीके से शावर लगवाते हैं मगर इस बंदे के आगे वो सभी फेल हो जाएंगे। वीडियो में बंदा अपने बाथरूम के अंदर लगा शावर दिखाता है। वीडियो में दिखता है कि पानी का एक पाइप दीवार से होते हुए ऊपर की तरफ जाता है और बाहर निकलता है जहां वो पाइप तीन भागों में बंट जाता है। अब लगता है कि इसके बाद लगवाया जाएगा मगर उन्हीं पाइप में जुगाड़ करके उसे शावर बना दिया गया है। दरअसल जहां से पाइप तीन भाग में बटे हैं, उन हिस्सों में छेद कर दिया गया है और वो ही शावर बन गया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर abrarismss नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसके छेद ब्लॉक तो नहीं होंगे कम से कम। दूसरे यूजर ने लिखा- सही है भाई, न सड़ेगा, न ब्लॉकेज कि दिक्कत, जब मर्जी बदल दो। तीसरे यूजर ने लिखा- अभी मौजूद कई मॉडल्स से बढ़िया है। चौथे यूजर ने लिखा- अच्छा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेडमिल का ऐसा इस्तेमाल भारतीय घरों में ही हो सकता है, फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

ये ई-रिक्शा वाले कहां जाकर थमेंगे, अब एक नया Video हुआ वायरल, आप भी देखें