1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये ई-रिक्शा वाले कहां जाकर थमेंगे, अब एक नया Video हुआ वायरल, आप भी देखें

ये ई-रिक्शा वाले कहां जाकर थमेंगे, अब एक नया Video हुआ वायरल, आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 22, 2025 06:32 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 06:32 pm IST

अभी कुछ समय से सोशल मीडिया पर ई-रिक्शा के वीडियो वायरल होने थमे थे मगर अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला आपको पक्का हैरान करेगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/THEINDIANCASM

कुछ लोग हैं जिन्हें ई-रिक्शा वालों से एक अलग ही लेवल की नाराजगी है और इसी कारण वो लोग जब भी ई-रिक्शा को कुछ ऐसा करते हैं जिस काम के लिए वो नहीं बने हैं तो वो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। उन्हीं लोगों के कारण देखने को मिलता है कि ये ई-रिक्शा वाले सवारी बैठाने के अलावा ऐसे काम भी कर रहे हैं जो उनकी क्षमता से बाहर के हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे और अब उस लिस्ट में एक नया वीडियो जोड़ने का समय आ गया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ठेली की एक रेल दिखी थी। एक ठेली पर टिकी हुई दूसरी ठेली, दूसरी पर तीसरी और ऐसे करके पूरी रेल बना दी थी। अब उसका एक नया वर्जन नजर आ रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि एक बंदा ई-रिक्शा लेकर जा रहा है और उसके पीछे ई-रिक्शा की रेल बनी हुई है और सभी उस एक ई-रिक्शा पर ही निर्भर हैं। एक के पीछे दूसरी, दूसरी के पीछे तीसरी और ऐसे करके कई ई-रिक्शा बंधे हुए हैं। किसी ने देखकर वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theindiancasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगो ने देख लिया है मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि ये वीडियो कब और कहां का है। इसके अलावा यह भी नहीं बताया गया कि कौन महारथी इस ई-रिक्शा वाली रेल को लेकर जा रहे हैं। खैर वीडियो तो वायरल हो ही रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

टंकी साफ करते बंदे के साथ किया ऐसा मजाक जिसे देख नहीं रुकी लोगों की हंसी, देखें Video

इतिहास के पन्नों में दर्ज किया जाएगा इस चप्पल के ब्रांड का नाम, जानकर आप भी हो जाएंगे लोट-पोट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।