1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इतिहास के पन्नों में दर्ज किया जाएगा इस चप्पल के ब्रांड का नाम, जानकर आप भी हो जाएंगे लोट-पोट

इतिहास के पन्नों में दर्ज किया जाएगा इस चप्पल के ब्रांड का नाम, जानकर आप भी हो जाएंगे लोट-पोट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 22, 2025 04:11 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 04:11 pm IST

कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होता है और ऐसी ही चीजें वायरल भी होती हैं। अभी कुछ ऐसा ही वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@AJATSHATRU_28

इस दुनिया में अलग-अलग चीजों की कई कंपनियां जो उन्हें बनाती है और लोगों को बेचती है। किचन के सामान के लिए अलग कंपनियां हैं, कपड़ों के लिए अलग-अलग ब्रांड हैं। बैग, बोतल, लंच बॉक्स आदि के लिए भी कई कंपनियां हैं और सभी कंपनियों के नाम अपने में बड़े ही अच्छे हैं लेकिन कई बार कुछ सामान की कंपनियों या फिर ब्रांड के नाम ऐसे होते हैं कि उन्हें पढ़ने के बाद इंसान यही सोचता है कि आखिर क्या सोचकर ऐसा नाम रखा गया। आपने अब तक ऐसा कोई अतरंगी नाम नहीं देखा या पढ़ा है तो फिर आज आपको एक बहुत ही अतरंगी नाम देखने को मिलेगा जो चप्पल के ब्रांड का रखा गया है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

चप्पल के ब्रांड का नाम बड़ा अतरंगी है

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि महिला एक चप्पल को दिखा रही है। उस चप्पल को दिखाते हुए वो बताती है कि उसने ऑनलाइन वो मंगाया था। इसके बाद वो बताती है कि ये चप्पल अनोखे ब्रांड की है और किसी ने अब तक ऐसा नाम सुना ही नहीं होगा। इसके बाद वो उस कंपनी का नाम दिखाती है और तब पता चलता है कि चप्पल के ब्रांड का नाम 'भैंस की आंख' है। अब आप ही सोचिए कि क्या सोचकर शख्स ने चप्पल  की ब्रांड का नाम रखा गया होगा।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ajatshatru_28 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'क्या ब्रांड है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मेरे भैंस की आंख चप्पल गुम हो गई। दूसरे यूजर ने लिखा- शायद उसने भैंस के लिए बनाई होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- भैंस की आंख, ये ब्रांड कब और किधर से निकला।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बिकिनी पहनकर विदेशी महिला ने गंगा में लगाई डुबकी, Video हुआ वायरल तो आए ऐसे रिएक्शन

साड़ी को लेकर दो महिलाओं की हुई लड़ाई, Video सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।