A
Hindi News वायरल न्‍यूज एयर होस्टेस और पायलट की ये स्टोरी हो रही सोशल मीडिया पर वायरल, जमकर प्यार लुटा रहे इंस्टाग्राम यूजर्स

एयर होस्टेस और पायलट की ये स्टोरी हो रही सोशल मीडिया पर वायरल, जमकर प्यार लुटा रहे इंस्टाग्राम यूजर्स

IndiGo की एक एयर होस्टेस और एक पायलट की लव स्टोरी सोशल मीडिया वायरल हो रही है। एयर होस्टेस ने अपनी प्रेम कहानी का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

pilot wedding- India TV Hindi Image Source : VIRAL VIDEO SCREENGRAB एयर होस्टेज और एक पायलट की लव स्टोरी वायरल

IndiGo की एक एयर होस्टेस और एक पायलट की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसके वीडियो पर इंस्टाग्राम यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। ये कहानी है IndiGo की केबिन क्रू सुष्मिता सुभाष और उनके पायलट प्रेमी शुभम सोनी की।

दरअसल सुष्मिता सुभाष ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी कहानी शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि सुष्मिता से लोग कहते थे कि पायलट बनने के बाद शुभम बदल जाएगा लेकिन वह नहीं बदला और उन्होंने आपस में शादी भी की। 12 साल के बाद ये पल वाकई बहुत इमोशनल है।

वीडियो में शुभम, सुष्मिता को घुटने के बल फूल देते हुए नजर आते हैं। इसके बाद दोनों साथ में रोमांटिक डांस करते हैं और अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाते हैं। 

सुष्मिता सुभाष ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "When manifestation comes true"। सुष्मिता ने एक और वीडियो में अपनी मेंहदी, संगीत और शादी वगैरह के भी इवेंट शेयर किए। इसमें दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं और सभी इस प्रेम कहानी के पूरा होने पर दुआ कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम यूजर्स ने लुटाया प्यार

gunjan_shankr नाम के यूजर ने कमेंट किया, "जो इंसान आपसे सच में प्यार करता होगा उसकी भावनाएं कभी नहीं बदल सकतीं। आपके लिए हमेशा उसकी पहली प्राथमिकता रहेगी आपको खुश रखने के लिए। वो प्रयास करेगा। वो शुरुआत से लेकर अंत तक वही रहेगा क्योंकि वह आपसे बहुत प्यार करता है और आप दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं।"

sanny_poiham नाम के यूजर ने कमेंट किया, "उसे शादी करते देखकर बहुत खुशी हो रही है—जिसके साथ मैंने कभी फैम फ्लाइट चलाई थी, अब वो एक खूबसूरत नई यात्रा शुरू कर रही है। बधाई हो प्रिय।

एक यूजर ने कमेंट किया कि अब पता चला इंडिगो लेट क्यू चल रही है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

प्लेन की खिड़की से निकलकर कांच साफ करते दिखे पायलट, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

जमीन के नीचे से कहर बनकर निकला पानी, कुछ ही सेकंड में दिखा खतरनाक मंजर, दहलाने वाला Video वायरल