A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये चोर अब चोरी से तौबा ही कर लेगा, इसके साथ जो हुआ वो जरा आप भी देखिए

ये चोर अब चोरी से तौबा ही कर लेगा, इसके साथ जो हुआ वो जरा आप भी देखिए

अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद कई लोगों को खुशी होगी कि चोर के साथ ऐसा ही होना चाहिए तो वहीं चोर भी अब शायद चोरी से तौबा कर लेगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

अब तो हर हाथ में मोबाइल फोन है और वो फोन भी नॉर्मल नहीं होता है। लोग स्मार्ट फोन यूज करते हैं और जैसे ही लोगों को कुछ अतरंगी, अजीब या फिर रिकॉर्ड करने जैसा दिखता है तो वो तुरंत ही उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप भी शायद ऐसा करते होंगे और नहीं भी करते हों, तो सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो तो जरूर ही देखते होंगे। ऐसे वीडियो वायरल भी खूब होते हैं क्योंकि ये रेयर और रॉ वीडियो होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बस खड़ी है। अब उसी बस की खिड़की एक बंदे के पैर बाहर की तरफ निकले हुए नजर आ रहे हैं। वो शायद बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। तभी वहां देखते-देखते लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। कुछ देर बाद उसे अंदर खींच लिया जाता है। अब वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में यह जानकारी दी गई है कि यह फोन स्नैच करने वाला था मगर सफल नहीं हुआ। वो पकड़ा गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अब इस भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। दूसरे यूजर ने लिखा- अब वो पूरी जिंदगी पछताएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- सबसे तेज न्याय हुआ। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब बढ़िया से सर्विस होगी, सारे मिलकर इंजन ऑयल बदल देंगे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लिफ्ट में नहीं मिली एंट्री तो पीठ पर भारी सामान लाद 6 मंजिल चढ़ा डिलीवरी बॉय, VIDEO देख लोगों का खून खौला

आपस में लड़ रहे आवारा सांडों ने बाइक सवार को उठाकर पटका, सड़क बना जंग का मैदान