1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रक और दुकान से भी आगे निकल गई है अब ये बात, वायरल Photo देख आप खुद कहेंगे

ट्रक और दुकान से भी आगे निकल गई है अब ये बात, वायरल Photo देख आप खुद कहेंगे

कभी-कभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा दिख जाता है कि उसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। आइए आपको वायरल हो रही फोटो के बारे में बताते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
Image Source : X/@ITSSUNILDUTT सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

हर दिन सोशल मीडिया पर न जानें कितनी भी फोटो और कितने ही वीडियो पोस्ट होते हैं। सोशल मीडिया पर लाखों लोग हैं जिसमें से कुछ लोग चीजों को पोस्ट करते हैं और बहुत सारे लोग उन सभी तरह के कंटेंट को देखते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और दिन में थोड़ा समय भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी कई तरह के वीडियो और फोटो को देखते होंगे। इसके अलावा आपकी टाइमलाइन पर कई सारे वायरल पोस्ट भी आते ही होंगे। अभी भी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि फोटो में ऐसा क्या है जो वो वायरल हो गई।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

अभी जो फोटो वायरल हो रही है, उसे देखने के बाद लोगों को दुकान और ट्रकों की याद आ जाएगी। आपने कई सारे दुकानों पर देखा होगा कि वहां पर मिर्ची और नींबू को लटकाया जाता है। कई सारे वाहनों जैसे ट्रक पर भी ऐसा आपने देखा होगा। कई लोग तो साथ में यह भी लिखवाते हैं कि, 'बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला।' मगर क्या आपने कभी किसी महिला के कपड़ों पर ऐसा कुछ लिखा हुआ देखा है? अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें एक महिला नजर आ रही है। महिला के ब्लाउज पर पर पीछे नींबू और मिर्ची बने हुए हैं और इसके साथ ही लिखा है, 'बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला।'

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @itssunildutt नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अब तो बात दुकान और ट्रक से बहुत आगे निकल चुकी है।' अब यह फोटो कब की है और कहां क्लिक की गई थी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है मगर यूनिक होने के कारण वायरल हो रही है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये जुगाड़ लगाने वाले को मेरा दंडवत प्रणाम है, वायरल Video देख आप भी होंगे हैरान

बारिश से बचने के लिए बंदे ने बाइक पर लगाया छाता, Video हुआ वायरल तो लोगों ने कही ये बात