1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस यूनिक हेलमेट ने खींचा लाखों लोगों का ध्यान, Video को मिले 1.6M लाइक्स

इस यूनिक हेलमेट ने खींचा लाखों लोगों का ध्यान, Video को मिले 1.6M लाइक्स

एक कमाल के हेलमेट के वीडियो ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया और आप जब उसे देखेंगे तो आप भी वैसा ही हेलमेट खरीदना चाहेंगे। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/GREENMONKEYRIDERS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर एक दिन ऐसा नहीं जाता होगा जब कोई स्क्रोल कर रहा हो और यूनिक वीडियो उसकी आंखों के सामने न आया हो। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप तो सब जानते ही होंगे क्योंकि आपकी फीड पर हर दिन ऐसे कई वीडियो आते होंगे जो बहुत यूनिक होने के कारण वायरल होते हैं। इसमें जुगाड़ भी हो सकता है, इसमें लोगों के ड्रामे भी हो सकते हैं तो वहीं कोई ऐसा प्रोडक्ट भी हो सकता है जो काफी यूनिक हो और लोगों ने देखा न हो। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक गजब का हेलमेट नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

जो लोग राइडर होते हैं और बाइक चलाना उन्हें बहुत पसंद होता है, वो अपने बाइक को बहुत अच्छे से मेंटेन करके रखते हैं और उसके साथ ही साथ वो महंगे और बहुत ही अलग लुक का हेलमेट भी रखते हैं। आप भी अगर उनमें से एक हैं तो फिर वायरल वीडियो आपको पसंद आएगा। वीडियो में एक शख्स हेलमेट पहनता है और उसे लॉक करते ही ऐसा लगता है कि सामने Ironman खड़ा है। एक टच में हेलमेट का पूर बंद होना और फिर से खुलना नजर आता है जो बहुत कुल लगता है। ब्लैक कलर का यह हेलमेट आपको जरूर पसंद आएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर greenmonkeyriders नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.6M लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मुझे ये चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या ये प्रोडक्ट इंडिया में मौजूद है और इसकी कीमत क्या है। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं इसे कैसे ले सकता हूं। एक और यूजर ने लिखा कि उसे भी यह चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस तूफान को कोई नहीं रोक सकता है, बच्ची का Video देख आप भी यही कहने वाले हैं

इसका तो अलग ही चल रहा है! पुलिस की वर्दी में नजर आए लड़के का Video हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट