1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Jitesh और Bethell का ये वाला Video हो रहा खूब वायरल, देखकर आएगी हंसी

Jitesh और Bethell का ये वाला Video हो रहा खूब वायरल, देखकर आएगी हंसी

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और उसे जब आप देखेंगे तो आपकी हंसी नहीं रुकेगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@UNCLEKOHLI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और जो वीडियो सबसे हटके होता है या फिर पहली बार दिखता है, वो वायरल हो ही जाता है और कुछ वीडियो तो इतने ज्यादा वायरल होते हैं कि हर कुछ देर में एक दूसरे अकाउंट पर देखने को मिल ही जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन ऐसे कई सारे वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जो IPL मैच से पहले का मालूम होता है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में आखिर क्या नजर आया?

आप सभी ने अपने बचपन में तोता उड़-मैना उड़ तो खूब खेला ही होगा। इसके नियम भी याद होंगे। जब भी कोई कुछ ऐसा उड़ा देता है जो नहीं उड़ सकता, उसके हाथों पर मारा जाता है और मिस होने तक यह चलता रहता है। अब आते हैं अपने वीडियो पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि Jitesh और Bethell बैठकर यह खेल रहे हैं। वीडियो को आज यानी 10 अप्रैल को पोस्ट किया गया है जब RR और RCB का मैच है। वीडियो को मैच शुरू होने से पहले ही पोस्ट किया गया है तो लगता है कि मैच शुरू होने के इंतजार में ही दोनों यह खेल रहे थे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @unclekohli नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'बेथेल और जितेश क्या कर रहे हैं?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। आपको बता दें कि इस वीडियो को दूसरे कई लोगों ने भी पोस्ट किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

घर तो बहुत देखे मगर ये वाला सबसे हटके है, Video देख लोगों की नहीं रुकी हंसी

AI से पूछा आसान सवाल और दिया ऐसा जवाब, Video देख लेंगे तो हंसी बिल्कुल नहीं रोक पाएंगे