आज के दौर में सोशल मीडिया बहुत ही नॉर्मल बात हो गई है। हर इंसान जिसके पास स्मार्ट फोन है, वो इंटरनेट का पैक रिचार्ज करवाता ही है और दिन में कुछ समय सोशल मीडिया पर बिताता भी है। आप भी अगर इन लोगों में से एक हैं और हर रोज कुछ देर सोशल मीडिया पर स्क्रोलिंग करते हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं और कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जो दिल को छू ही लेते हैं। आपने ऐसे कई सारे दिल छूने वाले वीडियो देखे होंगे और अब उस लिस्ट में एक नए वीडियो को जोड़ने का समय आ गया है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में ऐसा क्या है?
जो वीडियो अभी वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर एक बाबा बैठे हुए हैं। एक आदमी उनके पास मौजूद बैग में कुछ पैसे देकर उनसे आशीर्वाद लेकर जाता हुआ दिखता है। इसके बाद एक छोटी सी बच्ची वहां आती है और तब बाबा जो करते हैं, उसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है। पहले तो बाबा उस बच्ची के माथे पर हाथ रखते हैं और फिर उस बच्ची के आगे हाथ जोड़ लेते हैं और बच्ची से आशीर्वाद देने के लिए कहते हैं। इसके बाद वो बच्ची उन बाबा को आशीर्वाद भी देती है। अब यह वीडियो कब का है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @GitaShlokas_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह वायरल वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 10 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बस यही है, महिलाओं में देवी को पहचानने की समझ। दूसरे यूजर ने लिखा- इस वीडियो में कुछ सेकंड गायब है जब बाबा जी उस बच्ची को दक्षिणा देते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- सनातम धर्म हमें यही सिखाता है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रूसी मशीन गन का अचानक बिगड़ा बैलेंस और फिर जो हुआ वो देख फटी रह जाएंगी आंखें, Video हो रहा है वायरल