1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस Video को देख आप हंसेंगे भी और दुख भी होगा, जानें आखिर वायरल वीडियो में ऐसा क्या है

इस Video को देख आप हंसेंगे भी और दुख भी होगा, जानें आखिर वायरल वीडियो में ऐसा क्या है

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लोग तो हंसते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद आप भी हंसेंगे मगर साथ में ही आपको वीडियो में दिख रहे आदमी के लिए बुरा भी लगेगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉटIG- India TV Hindi
Image Source : IG/RAMAN_GAHLOTOFFICIAL वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको हर तरह के वीडियो और फोटो देखने को मिलते रहते हैं। सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट करते ही रहते हैं जो लोगों के लिए नया और हैरान करने वाला होता है और ऐसी ही चीजें वायरल भी होती हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया यूजर हैं तो फिर आपने भी अपने टाइमलाइन पर एक से बढ़कर एक वायरल कंटेंट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बाइक पर दो लोग बैठे हैं और तभी उनका तीसरा दोस्त आता है जो किसी को उतारे बिना ही बीच में बैठ जाता है। इसके बाद वहां खड़े एक शख्स के कहने पर वो फिर से उतरता है और फिर से बैठ जाता है। वो जब भी उतरता और बैठता है, वो खुद और उसके दोस्त सभी हंसते हैं। अब आपको बताते हैं कि इस वीडियो के वायरल होने का कारण क्या है। दरअसल उस शख्स का एक पैर नहीं है। अब किसी हादसे में उसका एक पैर गया या फिर बचपन से नहीं है, यह तो नहीं पता मगर वो उसका दुख न मनाकर खुश रहता है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर raman_gahlotofficial नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 लाख 16 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भगवान इस भाई को हमेशा खुश रखना। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई बाहर से हंस रहा है मगर अंदर से दुखी होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- हंसी भी आ रही है और दुखी भी हो रही हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई ने दुख को खुशी समझा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जान जाए दारू न जाए! एक Video हो रहा खूब वायरल, लोगों ने जमकर दिए रिएक्शन

इंडिया में भी गजब के कलाकार लोग हैं, अब आप इसी कलाकारी को देख लीजिए