A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे ही कहते हैं कि 'करे कोई और भरे कोई', Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

इसे ही कहते हैं कि 'करे कोई और भरे कोई', Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको जरूर हंसी आएगी। कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/GHANTAA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कुछ भी वायरल होता हुआ देखने को मिल सकता है। हर दिन खूब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और उसमें से जो वीडियो सबसे अलग होता है, सोशल मीडिया पर पहली बार दिखता है या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो ही जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन कुछ न कुछ वायरल वीडियो आता ही होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बच्चा आग सेंकने के लिए एक जगह पर बैठा हुआ है। तभी पीछे से कोई आता है और उसकी टोपी के साथ छेड़खानी करके चला जाता है। यह चीज उस बच्चे को पसंद नहीं आता है और जोश में उठकर उसके हाथ में जो डंडा था, उसे चलाकर उस आदमी को मार देता है। मगर इसमें ट्विस्ट यह होता है कि वो डंडा उसे तो लगता नहीं है बल्कि सामने से आ रहे एक ताऊ को लग जाता है। अब यह वीडियो कब का है, यह तो नहीं पता मगर वायरल खूब हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बच्चे को लगता है कि वो Thor है। दूसरे यूजर ने लिखा- हमला ऐसा हुआ है। तीसरे यूजर ने लिखा- कांड करने जाता हूं, पाप हो जाता है। चौथे यूजर ने लिखा- कर्म और कांड साथ साथ। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Men In Love: अंकल जी ने खाना खाते समय क्या किया जो Video हो गया वायरल? जरा आप भी देखिए

पोते ने अपनी दादी को दिया गजब का सरप्राइज, अम्मा का रिएक्शन आपको भी भावुक कर देगा