1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादियों में बस यही सब देखना बाकी रह गया था, वायरल Video देख आप हो जाएंगे हैरान

शादियों में बस यही सब देखना बाकी रह गया था, वायरल Video देख आप हो जाएंगे हैरान

अभी वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा दिखा जो आपने आज तक नहीं देखा होगा और वीडियो आपको हैरान कर देगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@CHAPRAZILA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और एक से बढ़कर एक फोन है तो लोगों को जब भी वीडियो बनाने का मौका मिलता है, लोग उसे बिल्कुल नहीं छोड़ते हैं। जब भी कुछ अच्छा, अतरंगी या फिर हैरान करने जैसा या फिर पहली बार दिखता है तो लोग तुरंत ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। एक बार वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंच जाता है तो फिर वहां से सब कुछ यूजर्स के हाथ में होता है। जो वीडियो यूजर्स का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप अब तक न जानें कितनी सारी शादियों में गए होंगे। अधिकतर शादियों में आपको वैसी ही तैयारी दिखी होगी जो साधारण और सुंदर होती है लेकिन कई बार कुछ ऐसा दिख जाता है जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेता है और लोग हैरान भी हो जाते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कुछ ऐसा ही दिखा। वायरल वीडियो में नजर आता है कि शआदी में एक शख्स ने बाबा का रूप लिया हुआ है और हवा में बैठा हुआ नजर आ रहा है। वो पूरी तरह से तैयारी करके वहां बैठा हुआ है और यह ध्यान खींचने लायक है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'शादियों में यह सब चीज भी अब आकर्षण का केंद्र बन रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि वीडियो कब का है और कहां का है। खैर वीडियो वायरल हो रहा है तो हमने आपको इसकी जानकारी दी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Zero Civic Sense! डस्टबिन से मिठाई लूटने की मची होड़, खाद्य विभाग ने फिंकवाई थी मिठाइयां

इंटरनेट पर इससे ज्यादा खूबसूरत कोई Video नहीं देखा होगा, अभी हो रहा है खूब वायरल