1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंटरनेट पर इससे ज्यादा खूबसूरत कोई Video नहीं देखा होगा, अभी हो रहा है खूब वायरल

इंटरनेट पर इससे ज्यादा खूबसूरत कोई Video नहीं देखा होगा, अभी हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 27, 2026 03:56 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 03:57 pm IST

अभी एक बहुत प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उस पूरे वीडियो को देखेंगे तो लाइक किए बिना नहीं रहेंगे। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@PROF_CHEEMS

सोशल मीडिया पर कब क्या छा जाए और क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उन्हीं सब में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आपको बता दें कि वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे ज्यादा हटके होते हैं या फिर इंटरनेट पर पहली बार दिखते हैं या फिर लोगों के दिल को जो वीडियो छू लेते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर हर रोज एक्टिव रहते होंगे और वहां तरह-तरह के वीडियो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बहुत ही प्यारा है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक शादी के दौरान का है। वीडियो में नजर आता है कि एक महिला प्लेट लेकर खाने के काउंटर की तरफ जाती है और उसमें खाने की कुछ चीजें लेती है। इसके बाद वो उस प्लेट को लेकर अपने पति के पास आती है। दुख की बात यह है कि पति के दोनों हाथ नहीं है और खुशी की बात यह है कि महिला अपने पति को अपने हाथों से खाना खिलाती है। इसी प्यार के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह वीडियो कब और कहां का है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Prof_Cheems नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वीडियो पर लिखा है, 'इंस्टाग्राम की सबसे खूबसूरत वीडियो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 90 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बस ऐसी ही लुगाई चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- आदमी भाग्यवान है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह महिला ने साक्षात देवी है। चौथे यूजर ने लिखा- लेकिन मैं क्यों रो रहा हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा जिंदगी भर रहे।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस नन्ही बच्ची का Video हर किसी के चेहरे पर ला देगा खुशी, देखकर लोगों ने किए प्यारे कमेंट्स

उम्र छोटी है मगर दिल बहुत बड़ा है इस बच्ची का, वायरल Video आपके भी चेहरे पर ला देगा मुस्कान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।