Viral Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायल दौरा 25-26 फरवरी 2026 को हुआ था। यह उनका इजरायल का दूसरा राजकीय दौरा था जबकि पहला दौरा जुलाई 2017 में हुआ था। पीएम मोदी के इस दौरे में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसी बीच इजराइल में रहने वाली एक भारतीय महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हुई मुलाकात का अपना भावुक अनुभव शेयर किया है। रेविटल मोसेस नाम की इस महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि भारतीय नेता से उनकी मुलाकात कैसी रही।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mosesinisrael नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में महिला ने कहा कि, 'मैंने अभी-अभी भारत के प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। यह व्यक्ति 1.5 अरब लोगों के देश का नेतृत्व करता है। यह व्यक्ति दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का संचालन करता है। मुझे उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने और अपने कुछ विचार साझा करने का अवसर मिला। यह अविश्वसनीय है। मैं भारत में पली-बढ़ी और टेलीविजन और अन्य जगहों पर पीएम मोदी को देखती रही, लेकिन कभी यह नहीं सोचा था कि उन्हें उनसे आमने-सामने मिलने का अवसर मिलेगा। इजरायली संसद में उनका भाषण बहुत ही शानदार था क्योंकि भारत-इजरायल संबंधों के लिए मैंने जो कुछ भी किया है, वह सब साकार हो रहा है और दस गुना अधिक साकार होगा। जब मैंने इजरायली संसद को भारत के ध्वज के रंगों से जगमगाते देखा तो वह एक भावुक क्षण था। भारत-इजराइल संबंधों से जुड़े सभी लोग जानते हैं कि हमने यह मुकाम हासिल कर लिया है। या फिर यह तो बस शुरुआत है। मैं इसके लिए बहुत उत्सुक हूं। मुझे लगता है कि अगले 10 साल भारत-इजराइल संबंधों के लिए ही हैं। हमने अभी शुरुआत ही की है।'
वीडियो पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रियां
इस वीडियो को 117,000 से अधिक बार देखा जा चुका था और इस पर सैकड़ों कमेंट्स आ चुके थे।एक यूजर ने कहा, 'यहां आपका उत्साह बहुत ही प्यारा है, आपकी ऊर्जा से पूरा माहौल जगमगा रहा है, आपको देखना बहुत अच्छा लग रहा है, मुझे आपके लिए खुशी है कि आपको ऐसा अवसर मिला।' दूसरे ने कहा कि, 'तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। तरक्की करते रहो।' वहीं तीसरे ने टिप्पणी की, 'रेवी, कोई भी तुम्हारे दिल से भारत या इज़राइल को नहीं छीन सकता। तुम जितनी यहूदी हो, उतनी ही भारतीय भी हो।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
मुंबई पुलिस का क्रिएटिव अंदाज! वायरल Monkey की फोटो यूज कर जारी किया हेल्पलाइन नंबर; यूजर्स को पसंद आया आइडिया