1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस नन्ही बच्ची का Video हर किसी के चेहरे पर ला देगा खुशी, देखकर लोगों ने किए प्यारे कमेंट्स

इस नन्ही बच्ची का Video हर किसी के चेहरे पर ला देगा खुशी, देखकर लोगों ने किए प्यारे कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 26, 2026 11:40 pm IST,  Updated : Feb 26, 2026 11:40 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर नजर आया जिसे देखने के बाद हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी और दिन भर की सारी थकान मिट जाएगी क्योंकि कुछ प्यारा सा देखने को जो मिल जाएगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@RUSTYYNOVA

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आने के बाद इंसान की सारी बोरियत एक पल में खत्म हो जाती है क्योंकि यहां तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं और वो भी खूब सारे मिलते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो आते होंगे और कई बार तो ऐसे वीडियो भी आपको दिख जाते होंगे जो आपका दिल ही जीत लेते हैं। ऐसे वीडियो देखने के बाद हर किसी के चेहरे पर खुशी छा जाती है और अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?

हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक छोटी सी बच्ची ने दुपट्टे को साड़ी के तौर पर पहना हुआ है। किसी ने उस दुपट्टे को उसकी शरीर पर साड़ी की तरह लपेटा होगा और ऐसा होने के बाद वो बड़ी ही खुशी से सभी को दिखा रही है। किसी के कहने पर वो अपने नाना के पास भी भागकर जाती है और 'नानू-नानू' कहकर उन्हें बुलाती है और उनके मुड़ते ही वो खुद को ऐसे दिखाकर वहां से भाग जाती है। बच्ची का वीडियो बहुत ही प्यारा लग रहा है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rustyynova नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'छोटी टुन-टुन मौसी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने प्यारे कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- कितनी क्यूट है। दूसरे यूजर ने लिखा- कितनी प्यारी है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- छोटी सी प्यारी बच्ची। चौथे यूजर ने लिखा- हां सही है, छोटी मौसी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

उम्र छोटी है मगर दिल बहुत बड़ा है इस बच्ची का, वायरल Video आपके भी चेहरे पर ला देगा मुस्कान

यूपी-बिहार वालों को किसी चीज से डर नहीं लगता; शख्स ने Video जो कहा वो आप भी सुनें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।