सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब लोग कुछ पोस्ट न करते हों और ऐसा भी कोई दिन नहीं जाता है जब उनमें से कुछ वायरल न होता हो। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन खूब सारे वीडियो आते होंगे और उनके बीच में वायरल कंटेंट भी रहते ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट का और ड्रामे का वीडियो वायरल होता है। कभी लोगों की अतरंगी हरकत के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी हंसी-मजाक के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का क्लास में अपने बेंच पर आंख बंद करके बैठा हुआ है। उसने अपने हाथ में पर अपना सिर टिकाया हुआ है। तभी उसके आगे बैठी हुई लड़की मुड़ती है और उसके हाथ को झटके से हटाने की कोशिश करती है ताकि उसका सिर नीचे गिरकर लग जाए। वो लड़का तो नहीं गिरता है लेकिन लड़की खुद गिर जाती है। मतलब लड़की को अपने किए का फल मिलने में बिल्कुल भी देरी नहीं हुई है और वो नीचे गिर गई। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'इंस्टैंट कर्मा, सेटिस्फेक्शन लेवल इनफिनिट है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तुरंत मिल गया। दूसरे यूजर ने लिखा- उसे किए का फल मिला। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत बुरा हुआ दीदी के साथ। चौथे यूजर ने लिखा- अच्छा हुआ लड़की के साथ। एक अन्य यूजर ने लिखा- मजा आया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ब्रज में जाकर होली खेलने से पहले जरूर देख लें यह Video, हो रहा है खूब वायरल
राजस्थान की दादियों का ये वायरल Video देखा या फिर नहीं, सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल