Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला ग्राहकों को उधार देने से बचने के लिए लगाया तगड़ा दिमाग, तस्वीर देख आप भी तारीफ करेंगे

महिला ग्राहकों को उधार देने से बचने के लिए लगाया तगड़ा दिमाग, तस्वीर देख आप भी तारीफ करेंगे

Written By: Adarsh Pandey Published : Feb 20, 2026 11:49 pm IST, Updated : Feb 20, 2026 11:49 pm IST

एक फोटो अभी वायरल हो रही है जिसमें एक पोस्टर लगा हुआ है। उस पर लिखी लाइन जब आप पढ़ेंगे तो ऐसा लिखने वाले की तारीफ करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि उसमें ऐसा क्या लिखा है।

Viral photo, viral news, trending news- India TV Hindi
Image Source : X/@JUST_CHITRAA सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर नॉर्मल चीजें तो वायरल होती ही नहीं है। वहां ऐसे ही कंटेंट वायरल होते हैं जो सबसे हटके होते हैं या फिर पहली बार नजर आता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर ही हर रोज एक से बढ़कर एक वायरल कंटेंट आते होंगे और कई सारे पोस्ट तो आपको भी हैरान कर देते होंगे। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है। वैसे तो फोटो में बहुत कुछ नहीं है लेकिन जो भी वो गजब है और उसी कारण फोटो वायरल हो रही है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

आप यह तो जानते ही होंगे कि मोल-भाव करने में आदमी थोड़ा संकोच करता है और जिस कीमत पर दुकान वाला सामान बेचता है, इंसान ले लेता है लेकिन महिलाएं ऐसा बिल्कुल नहीं करती हैं। वो दुकान पर अच्छे से मोल-भाव करती हैं और अपने मुताबिक कीमत पर ही अकसर सामान लेती हैं। अब ऐसे मोल-भाव से बचने के लिए एक दुकान वाले ने गजब का दिमाग दौड़ाया और एक पोस्टर लगाया है। उसने उस पोस्टर में लिखा है, 'ग्राहक रानी है और रानी कभी मोल-भाव नहीं करती।' इसी पोस्टर के कारण फोटो वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल हो रही फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @just_chitraa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तेज है तेज। दूसरे यूजर ने लिखा- मार्केटिंग लेवल हाई है। तीसरे यूजर ने लिखा- दिमाग का ज्यादा यूज किया है। वहीं एक यूजर ने लिखा- महिलाएं फिर भी मोल-भाव करेंगी। एक और यूजर ने लिखा- ये सही था गुरु।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हद है! बीच सड़क पर ही पेशाब करता हुआ नजर आया शख्स, Video हो रहा है जमकर वायरल

अखिलेश यादव से महिला ने कही ऐसी बात कि रातों-रात Viral हो गया VIDEO, इंटरनेट पर छा गईं 'भाभी जी'

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement