आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और हर किसी की पहुंच सोशल मीडिया तक है। लोगों को जब भी कुछ बताना होता, कोई बात दूसरों से शेयर करनी होती है या फिर किसी हादसे के बारे में बात करनी होती है, लोग अपना फोन निकालते हैं और तुरंत वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक उनकी बात पहुंच सके। आप भी शायद ऐसा करते होंगे और अगर नहीं करते हैं तो भी आप ऐसे लोगों के वीडियो तो जरूर ही सोशल मीडिया पर देखते होंगे। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने अपने मन की बात कही है। आइए आपको बताते हैं कि उसने क्या कहा।
जो वीडियो अभी वायरल हो रहा है उसमें शख्स बोलता है, 'बस एक ख्याल आया कि आज के समय में यूपी-बिहार वाले किसी भी बड़ी कंपनी में या फिर देश में काम कर रहे हैं, लोग उन्हें एक अलग नजर से देखते हैं मगर यूपी और बिहार के होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि हम लोग अलग तरह से बने होते हैं। मतलब हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है और न ही किसी चीज से डर लगता है।' उसने आगे बोला, 'हमारे बाप-दादाओं ने किसानी करके हमें बड़ी कंपनियों में भेजा है और कल अगर हम लाखों कमाते हैं और अगर वो सब खत्म हो जाता है, हम लोग जीरो पर आ जाते हैं तो फिर से शुरू कर देंगे क्योंकि हमने जीरो से ही शुरू किया था। हम लोगों ने बेकार से बेकार स्थिति देखी है और उसमें टिके हैं।' वो वीडियो में और भी बहुत कुछ कहता है। आप वीडियो में देखें, उसने क्या कुछ कहा।
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर panday_kirt08 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 60 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हां, हम अलग तरह से बने हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- सही कहा। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं हमेशा से यही सुनना चाहता था, बहुत सही कहा। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं ओड़िशा से हूं लेकिन तुमसे सहमत हूं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
गजब की रफ्तार में साड़ी पहने सरदार जी हुए वायरल, Video देख लोगों ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
लोग कहां से लेकर आते हैं ऐसा दिमाग, वायरल Video देख आप भी हैरान हो जाएंगे
संपादक की पसंद