1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जीवन में बस यही नहीं देखा था जो आज दिख गया, Video देख लोग कर रहे हैं कमाल के कमेंट्स

जीवन में बस यही नहीं देखा था जो आज दिख गया, Video देख लोग कर रहे हैं कमाल के कमेंट्स

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जो आपका भी ध्यान उतना ही खींचेगा जितना दूसरे लोगों का खींचा है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने कमाल के कमेंट्स भी किए हैं। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

Viral Pink JCB- India TV Hindi
Image Source : IG/YOUR.PRECIOUSSS Viral Pink JCB

लोग सोशल मीडिया का इतना यूज सिर्फ और सिर्फ वहां दिखने वाले कंटेंट और लोगों के कमेंट्स के कारम करते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही और देखते होंगे कि कैसे-कैसे वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। वहीं इसके अलावा कई बार पोस्ट लोगों के अतरंगी या फिर फनी कमेंट्स के कारण भी वायरल हो जाते हैं। अब तक ऐसे कई सारे पोस्ट वायरल हुए हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको  बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है और उसके बाद आपको यह भी बताएंगे कि वीडियो देखकर लोगों ने क्या कमेंट किया है।

वीडियो में आखिर क्या नजर आया?

आपने अब तक न जानें कितनी बार JCB की बैकहो लोडर मशीन देखी होगी। आसान शब्दों में कहें तो वो पीली वाली JCB तो आपने कई बार देखी होगी। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी काफी वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर 'पीक मेल कंटेंट' के नाम पर इसके काफी वीडियो वायरल होते हैं जिसमें लोग JCB की मशीन को देखते नजर आते हैं। अब आपने अब तक सिर्फ और सिर्फ पीले रंग की ही JCB देखी होगी मगर आज आपको एक गुलाबी रंग की भी JCB देखने को मिलेगी। दरअसल जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो इसी कारण वायरल हो रहा है क्योंकि इसमें दिख रही मशीन पीले की जगह गुलाबी रंग की है। इसे 'Pookie JCB' के नाम पर शेयर किया गया है और अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर your.preciousss नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 65 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमाल के कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- ये मेरी JCB है। दूसरे यूजर ने लिखा- तुम एक Pookie हो। तीसरे यूजर ने लिखा- JCB लिमिटेड Pookie एडिशन। चौथे यूजर ने लिखा- पिंक पैंथर। एक अन्य यूजर ने लिखा- एक पक्का एक महिला चलाती होगी।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन में समोसा खाते हैं तो ये Video जरा देख लीजिए, वायरल होने के बाद IRCTC ने किया यह कमेंट

इस ऑटो में बस एक टॉयलेट की ही कमी रह गई, वायरल ऑटो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे