1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बस यही देखना बाकी रह गया था, Video देख समझ नहीं आएगा की तारीफ करूं या हंसी रोकूं

बस यही देखना बाकी रह गया था, Video देख समझ नहीं आएगा की तारीफ करूं या हंसी रोकूं

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान भी हो सकते हैं और आपको हंसी भी आ सकती है। वीडियो को जब लोगों ने देखा तो उनमें से कई लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में जितनी भी अतरंगी चीजें होती हैं, वो एक न एक दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अब हर किसी के हाथ में फोन है। वो जहां कुछ अलग या फिर अतरंगी देखते हैं, अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं और फिर क्या, फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। उसके इंस्टा, फेसबुक या एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर वो वीडियो छा भी जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम तरह के वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें क्या हो रहा है, पहले तो किसी को यही समझ में नहीं आएगा। दरअसल नागिन का धुन बज रहा है और कुछ लोग उस पर डांस कर रहे हैं। लेकिन जब आप उनका डांस देखेंगे तो आपको समझ में नहीं आएगा कि यह सब क्या चल रहा है। कोई जमीन पर लेटा हुआ है तो कोई अपने कानों को बंद करके ऐसा कर रहा है जैसे उसके सिर या फिर कान में बहुत दर्द हो रहा है। कभी भी किसी के पैरों के पास जाकर वो शख्स लेट जा रहा है। पूरे वीडियो में इसी तरह अतरंगी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और लोग उन्हें देखकर हंस रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @desimojito नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एलियंस ने मना कर दिया यहां आने से यह देख कर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसमें भी अलग मजा होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- सभी पागल हो रखे हैं यहां तो। तीसरे यूजर ने लिखा- ये अजगर कहां से आ गया। चौथे यूजर ने लिखा- मैं हंसू कि ताली बजाऊं। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसको मिर्गी आ गया, मेरे हॉस्पिटल में भर्ती है, प्रिसक्रिप्शन चल रहा है।

ये भी पढ़ें-

सड़क पर हुई ऐसी घटना की डर के मारे स्कूटी छोड़ भागा शख्स, Video हो रहा है वायरल

एक पोस्ट ऐसा भी, लड़का और लड़की का हुआ एक्सीडेंट तो उसे भी कर दिया पोस्ट, देखें वायरल फोटो