1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला ने विदेश में भी नहीं छोड़ा अपना देसी पहनावा, नतीजा हुआ ये कि विदेशी भी लेने लगे सेल्फी

महिला ने विदेश में भी नहीं छोड़ा अपना देसी पहनावा, नतीजा हुआ ये कि विदेशी भी लेने लगे सेल्फी

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप उसे लाइक किए बिना नहीं रह सकते हैं। वहीं लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी बातें भी लिखी हैं।

Viral new, trending news- India TV Hindi
Image Source : IG/SAMBOYVLOGS महिला के साथ सेल्फी लेते दिखे विदेश में लोग

आज के समय में हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और लोग जहां भी घूमने जाते हैं, वहां पर वीडियो और फोटो लेते हैं। कई बार तो घूमने गए लोगों के साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि वो उसे जिंदगी भर याद रखते हैं और उस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर बैठी जनता का भी दिल जीत लेते हैं। आपके साथ भी कभी न कभी ऐसा कुछ जरूर हुआ होगा जिसे याद करते ही आपके चेहरे पर खुशी आ जाती होगी। अभी एक ऐसे ही फैमिली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे वो कभी नहीं भूलना चाहेंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

कई सारे लोग ऐसे हैं जो विदेश में जब घूमने जाते हैं तो वहां के हिसाब से कपड़े पहनते हैं और उसके इतर कुछ लोग अपने पहनावा नहीं छोड़ते हैं और उस देश के लोगों को दिखाते हैं कि वो कैसे कपड़े पहनते हैं। अपने पहनावे को न छोड़ना बहुत अच्छी बात होती है क्योंकि वो उस देश के लोगों का ध्यान भी खींचता है और अपनी इज्जत भी बढ़ाता है। ऐसे ही एक महिला ने किया और विदेश में भी अपने देसी पहनावे में ही नजर आई। इसका नतीजा यह हुआ कि वहां के लोग उस महिला के पास आकर खुद सेल्फी के लिए पूछते और स्लेफी लेते दिखे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर samboyvlogs नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भारतीय ट्रेडिशन और कल्चर की बात ही अलग है, बस यहां के लोग ही इस बात को नहीं समझ पाते और कुछ छपरी बाहर जाकर नाम खराब करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- जब आप अपने कल्चर की इज्जत करते हो तो आपकी भी इज्जत होती है। तीसरे यूजर ने लिखा- इंडियन ट्रेडिशन की खूबसूरती। चौथे यूजर ने लिखा- मम्मी नहीं हीरा। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कितना प्यारा वीडियो है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रोहिणी सेक्टर 1 में कुछ ज्यादा ही आशिकी चल रही है, आप खुद ही देखिए यह वायरल Video

ये परीक्षा देख चीटिंग की आत्मा भी हाथ जोड़ लेगी, वायरल Video देख आप भी यही कहेंगे