लोग जब कभी भी फ्री होते हैं या फिर उन्हें मनोरंजन चाहिए होता है, तो उनमें से अधिकतर लोग आजकल सोशल मीडिया की गलियों में चक्कर लगाते हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर आपको सबसे ज्यादा लोग मिलेंगे। इन्हीं प्लेटफॉर्म पर लोग एक से बढ़कर एक वीडियो को पोस्ट करते हैं और कई सारे लोग उन्हें देखते भी हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया पर तमाम पोस्ट देखते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप जानते होंगे कि उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
वायरल वीडियो में वाशिंग मशीन का ऐसा इस्तेमाल होते हुए नजर आया जो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। वीडियो में नजर आता है कि एक महिला वाशिंग मशीन के अंदर कुछ आलू डाल देती है और फिर वो उन्हें चालू कर देती है। वीडियो में दिखता है का वाशिंग मशीन के अंदर आलू घूम रहे हैं और कुछ देर बाद जब वो उन्हें बाहर निकालती है तो सभी आलू छिल्के के बिना नजर आते हैं। इस तरह वाशिंग मशीन का इस्तेमाल होते अगर कंपनी वाले देख लेंगे तो वो भी अपना माथा पकड़ लेंगे।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theindiansarcasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह दीदी वाह दीदी। दूसरे यूजर ने लिखा- धूलना संभव था, इतना क्लियर छिला हुआ, ये मजाक था। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे वो आलू धोने नहीं लस्सी बनाने के लिए है। चौथे यूजर ने लिखा- क्या बकवास है यार। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दीदी Chill करने गई थी Thrill हो गई, आप भी देखें वायरल Video
'निकल गई ड्राइवर की सारी हवा बाजी', स्टाइल में गाड़ी मोड़ते ही हो गया खेल, देखें Video