1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'निकल गई ड्राइवर की सारी हवा बाजी', स्टाइल में गाड़ी मोड़ते ही हो गया खेल, देखें Video

'निकल गई ड्राइवर की सारी हवा बाजी', स्टाइल में गाड़ी मोड़ते ही हो गया खेल, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 07, 2025 03:39 pm IST,  Updated : Apr 07, 2025 03:41 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद लोग समझ जाएंगे कि कभी-कभी हवा बाजी करने के चक्कर में क्या हो सकता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आपको कब क्या देखने को मिल जाए, आप कभी भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। आपको हर स्क्रोल के बाद कुछ अलग और नया देखने को मिल ही जाता है। कभी फनी वीडियो और फोटो नजर आते हैं तो कभी जुगाड़ देखने को मिल जाते हैं। इसके अलावा भी तमाम तरह के पोस्ट सोशल मीडिया पर दिखते ही रहते हैं। आप इंस्टाग्राम पर चले जाएं, फेसबुक पर चले जाएं या फिर एक्स पर चले जाइए, हर जगह कुछ न कुछ पोस्ट दिख जाएगा और इन्हीं सब में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर पिकअप वैन खड़ी है। उसमें पीछे सामान लदा हुआ है। वीडियो बनाने वाला शख्स उस गाड़ी को दिखाते हुए बताया है कि यह मंडी ट्रक वाली गाड़ी है। देखो इस ड्राइवर की हवा बाजी देखा आप। वीडियो में नजर आता है कि वो गाड़ी को मोड़ने के लिए स्टाइल में चलाता है लेकिन ज्यादा वजन होने के कारण मोड़ते समय गाड़ी एक तरफ उठ जाती है और तुरंत नीचे गिर भी जाती है। इसी का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'निकल गई ड्राइवर की सारी हवा बाजी, अब नहीं करेगा फिर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 77 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ज्यादा स्मार्ट बनने वालों की यह दशा होती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस बुक में क्या लिखा है, कोई नहीं पढ़ पाया आज तक, जानें दुनिया की सबसे अजीबोगरीब किताब के बारे में

एनाकोंडा और मगरमच्छ के बीच हुई गजब की लड़ाई, मौत का यह तांडव देख कांप उठे लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।