रात में सोते वक्त अगर मच्छर कमरे में आ जाएं तो हमारी नींद हराम हो जाती है। कान के पास उनका भिनभिनाना हमें इतना चुभता है कि हम नींद से जग जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उनके रहते हमें सुकून की नींद तो बिल्कुल भी नहीं आ सकती। अगर सो गए तो ये मच्छर खून चूस के आपको जगा देंगे। इन सभी परेशानियों से तंग आकर एक शख्स ने इससे निजात पाने के लिए ऐसी तरीका आजमाया कि लोग अचंभित हो गए। शख्स के मच्छर भगाने वाले इस तरीके को देख लोग कहने लगे कि, 'लग रहा है ये भाई पूरे मच्छरों की नस्ल को खत्म कर के ही मानेगा।'
मच्छरों से बचने के लिए शख्स ने भिड़ाया गजब का जुगाड़
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सोने से पहले मच्छरों को मारने की एक जुगत लगा रहा है। इसके लिए सबसे पहले वह एक कमरे में रखे कार्टून बॉक्स में लेट जाता है और ऊपर से एक मच्छरदानी जैसी चीज से बॉक्स को ढंक लेता है। बॉक्स के ऊपर से वह एक धागा बांध देता है और उस पर एक साथ 10-12 मॉस्किटो क्वायल जलाकर लटका देता है और फिर वह चैन की नींद सोने के लिए उस डब्बे में लेट जाता है।
वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी छूट गई। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @Studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है। साथ ही इस वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- भाई ने फुल सिक्योरिटी के साथ सोने की तैयारी कर रखी है। दूसरे ने लिखा- डर में जी रहा है मच्छर समाज। तीसरे ने लिखा-इसने तो मच्छरों की नस्ल को ही खत्म करने की सोच ली है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
स्कूल ने 5वीं क्लास की बुक्स के लिए वसूले 7000 रुपए, नाराज पिता ने Video बनाकर लगा दी क्लास
फलों की क्वालिटी चेक करने के लिए शख्स ने बताई गजब की ट्रिक, ठगे जाने से पहले देख डालें यह Video