1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फलों की क्वालिटी चेक करने के लिए शख्स ने बताई गजब की ट्रिक, ठगे जाने से पहले देख डालें यह Video

फलों की क्वालिटी चेक करने के लिए शख्स ने बताई गजब की ट्रिक, ठगे जाने से पहले देख डालें यह Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 06, 2025 06:10 pm IST,  Updated : Apr 06, 2025 06:10 pm IST

फलों की क्वालिटी चेक करने के तरीके को लेकर एक शख्स ने वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स ने बताया कि कैसे आप किसी भी फल की गुणवत्ता उसे देखते ही पता लगा लेंगे।

फलों को चेक करने की ट्रिक बताते हुए शख्स- India TV Hindi
फलों को चेक करने की ट्रिक बताते हुए शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

फल खरीदने जब भी आप जाते हैं तो आपकी कोशिश यहीं रहती है कि आप हमेशा मीठे और ताजे फल खरीदें। उसके लिए हम फलों को काफी परखते हैं, तब जाकर उन्हें लेते हैं। अगर किसी को फलों को परखने का तरीका नहीं पता होता है तो वह दुकानदार पर भरोसा कर फलों को खरीद लेता है। ऐसे में कई बार हम ठगे भी जाते हैं। कई बार तो काफी परखने के बाद भी हम खराब फल लेकर आ जाते हैं। ऐसे में फलों की क्वालिटी चेक करने का सही तरीका अगर आपको पता चल जाए तो शायद आगे से आप अपने लिए सही और ताजे फल खरीद पाएंगे। इसी मकसद से एक शख्स ने फलों की क्वालिटी चेक करने के तरीके बताए हैं। जिसे आजमाने पर आप कभी भी फल खरीदने में धोखा नहीं खा सकते। 

शख्स ने बताया कैसे चेक करें फलों की क्वालिटी

शख्स का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें शख्स फलों की क्वालिटी चेक करने की निंजा टेक्निक बताते हुए नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि शख्स एक बड़े से स्क्रीन पर फलों की तस्वीरों के जरिए उन्हें परखने का तरीका बता रहा है। जिसमें वह सबसे पहले एक अनार की तस्वीर दिखाते हुए बताता है कि जिस अनार के छिलके का ऊपरी भाग खुला होता है, वह खाने में बहुत मीठे और स्वादिष्ट लगते हैं और जो अनार बंद और छोटे मुंह वाले होते हैं, वे खाने में कम मीठे होते हैं। इसी तरह वह स्क्रीन पर एक के बाद एक कर के संतरे, खरबूजे, ड्रैगन फ्रूट और पपीते को परखने के तरीकों के बारे में बताता है। जिसे जानने के बाद आप भी किसी भी फल को खरीदने से पहले आराम से यह पता लगा सकते हैं कि कौन सा फल कच्चा है और कौन सा फल पका हुआ है और कौन सा फल मीठा है और कौन सा खट्टा।

वीडियो देख लोग बोले- फलवालों का धंधा चौपट करवा के मानोगे क्या सर

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @nikhilspreads नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 3 करोड़ लोगों ने देखा और 4 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- भाई इस बुधवार को क्या कर रहे हो? बुध बाजार लगेगा उस दिन मेरे साथ फल खरीदने चलोगे। दूसरे ने लिखा- सर आपने इतना ज्ञान दे दिया कि मैं अब सब्जी और फल का कारोबार कर सकता हूं। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।  

ये भी पढ़ें:

किसी दूसरी दुनिया की लगती है धरती पर मौजूद ये चीज, मानो प्रकृति ने खुद बनाई हो यह कलाकृति

100 साल से भी ज्यादा वक्त से जल रहा है ये बल्ब, जानें अब तक यह खराब क्यों नहीं हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।