1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एनाकोंडा और मगरमच्छ के बीच हुई गजब की लड़ाई, मौत का यह तांडव देख कांप उठे लोग

एनाकोंडा और मगरमच्छ के बीच हुई गजब की लड़ाई, मौत का यह तांडव देख कांप उठे लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 07, 2025 02:37 pm IST,  Updated : Apr 07, 2025 03:40 pm IST

एनाकोंडा और मगरमच्छ की लड़ाई सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो देखने वाले इस घटना को देख दांतों तले अपनी उंगली चबाने पर मजबूर हो गए।

एनाकोंडा और मगरमच्छ की हुई लड़ाई- India TV Hindi
एनाकोंडा और मगरमच्छ की हुई लड़ाई Image Source : SOCIAL MEDIA

प्रकृति का नियम बड़ा ही निर्मम है। यहां जीत केवल सबसे ताकतवर की होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक विशाल एनाकोंडा और मगरमच्छ के बीच हुई भयंकर लड़ाई ने लोगों को दहशत में डाल दिया। यह वीडियो न सिर्फ रोमांच से भरा है, बल्कि प्रकृति के क्रूर और हैरतअंगेज पहलू को भी दिखा रहा है। 

ताकत की जंग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी के किनारे एक विशालकाय एनाकोंडा और मगरमच्छ एक-दूसरे से गुत्थमगुत्था हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ और एक एनाकोंडा सांप एक-दूसरे से बुरी तरह लिपटे हुए हैं। एनाकोंडा अपनी लंबी और शक्तिशाली शरीर से मगरमच्छ को जकड़े हुए देखा जा सकता है। जबकि मगरमच्छ अपने जबड़े से सांप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। यह नजारा देखने में इतना भयावह है कि इसे देखने वालों की सांसें थम गईं। 

एनाकोंडा बनाम मगरमच्छ

एनाकोंडा दुनिया के सबसे बड़े सांपों में से एक है, जो अपने शिकार को कुचलकर मारने के लिए जाना जाता है। इसकी मांसपेशियां इतनी ताकतवर होती हैं कि यह बड़े-बड़े जानवरों को भी आसानी से निगल सकता है। दूसरी ओर, मगरमच्छ एक खतरनाक पानी में रहने वाला शिकारी है, जिसके जबड़े की ताकत किसी भी शिकार के टुकड़े-टुकड़े कर सकती है। इस वीडियो में दोनों की ताकत देखने को मिल रही है। जो शायद ही पहले कभी कैमरे में कैद हुआ हो। एनाकोंडा ने मगरमच्छ को अपनी कुंडली में जकड़कर उसकी सांसें रोकने की कोशिश की, तो मगरमच्छ ने अपने दांतों से सांप को काटने की भरपूर कोशिश की।

लोगों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने इसे "प्रकृति का खेल" बताया, तो कुछ ने इसे "डरावना और हैरान करने वाला" करार दिया। एक यूजर ने लिखा, "यह देखकर रोंगटे खड़े हो गए कि प्रकृति कितनी क्रूर हो सकती है।" वहीं, एक अन्य ने टिप्पणी की, "एनाकोंडा और मगरमच्छ की यह लड़ाई किसी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं लगती।" कई लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि आखिर इस जंग का विजेता कौन बना? इस वायरल वीडियो को इस्टाग्राम पर @zarnab.lashaari नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

किसी दूसरी दुनिया की लगती है धरती पर मौजूद ये चीज, मानो प्रकृति ने खुद बनाई हो यह कलाकृति

100 साल से भी ज्यादा वक्त से जल रहा है ये बल्ब, जानें अब तक यह खराब क्यों नहीं हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।