A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. टाइटैनिक फ्रॉम बिहार! ट्रैक्टर चलाते शख्स का Video हुआ वायरल, देखकर हो जाएंगे हैरान

टाइटैनिक फ्रॉम बिहार! ट्रैक्टर चलाते शख्स का Video हुआ वायरल, देखकर हो जाएंगे हैरान

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदा किसी नदी में ट्रैक्टर चलाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को जब आप देखेंगे तो आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। हर दिन लोग अलग-अलग फोटो और वीडियो को अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं और फिर उन्हीं सभी पोस्ट में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर जो पहली बार नजर आ रहा होता है, वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी टाइमलाइन पर ऐसे तमाम वायरल पोस्ट आते रहते होंगे। कभी जुगाड़, कभी स्टंट, कभी लड़ाई तो कभी कुछ और वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने सड़क पर लोगों को बाइक, कार और दूसरे वाहन चलाते हुए तो कई बार देखा होगा मगर शायद ही कभी किसी को पानी में ट्रैक्टर चलाते हुए देखा होगा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी ट्रैक्टर को चलाते हुए नदी में आगे बढ़ता जा रहा है। वहीं पीछे ट्रॉला पर भी कुछ लदा हुआ है और उसके ऊपर एक आदमी सीना ताने खड़ा है। इन्हें डर नहीं लग रहा है। वैसे वीडियो पूरा नहीं है और जितना है उसमें ये कुछ दूरी तक जाते हुए ही नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'टाइटैनिक फ्रॉम बिहार' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कोड SEAWAYS एंटर किया है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बिहार है लाला, यहां सब कुछ हो सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- पार नहीं कर पाया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- लास्ट तक दिखाओ।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बेचारी लड़की के साथ तो बहुत गलत हुआ, उसकी किस्मत देख आप भी कहेंगे यही बात, देखें वायरल Video

दूल्हे ने बीच सड़क रोकी बारात और फिर किया दिल जीतने वाला काम, Video हो गया वायरल