1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Alimony देने से बचने के लिए शख्स ने छोड़ दी 6 करोड़ की नौकरी, मगर कोर्ट ने दिया उसे बड़ा झटका

Alimony देने से बचने के लिए शख्स ने छोड़ दी 6 करोड़ की नौकरी, मगर कोर्ट ने दिया उसे बड़ा झटका

एक शख्स जो सिंगापुर में एक बहुत अच्छी नौकरी कर रहा था, उसने अपनी नौकरी बस इसलिए छोड़ दी ताकि उसे अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता न देना पड़े मगर अब सिंगापुर कोर्ट ने अपने एक आदेश के जरिए उसे बड़ा झटका दिया है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

एक पति और पत्नी का रिश्ता जीवन भर का रिश्ता होता है मगर कई बार आपसी मतभेद और अन्य कुछ कारणों की वजह से वो एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। जब दोनों के बीच में तलाक हो जाता है तो पत्नी अपने गुजारा भत्ता के लिए पति से कुछ पैसों को मांग करती है। अब इस पर लोगों की अलग-अलग राय होती है। कुछ लोग गुजारा भत्ता देने के पक्ष में होते हैं तो कुछ लोग इसका विरोध करते हैं। ऐसा ही एक शख्स ने किया और अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता देने से बचने के लिए उसने अपनी 6 करोड़ की नौकरी छोड़ दी जो वो सिंगापुर में कर रहा था। सिंगापुर डॉलर में उसका पैकेज 8,60,000 था। मगर अब उसे सिंगापुर ने कोर्ट ने सबक सिखाया है। आइए आपको यह पूरी कहानी शुरु से बताते हैं।

2013 में सिंगापुर शिफ्ट हुआ था कपल

एक कनाडाई कपल साल 2013 में सिंगापुर शिफ्ट हुआ। आदमी की सिंगापुर में एक MNC में बहुत अच्छी नौकरी लगी और उसका सालाना पैकेज 8 लाख 60 हजार सिगांपुर डॉलर था। परिवार बहुत ही शानदार जिंदगी जी रहा था। बच्चे भी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते थे। वहीं पत्नी अपना घर संभालती थी। इसके 10 साल बाद यानी 2023 के अगस्त में उनका रिश्ता बिगड़ा जब आदमी अपना घर छोड़कर अपनी प्रेमिका के साथ रहने लगा। जब वो शख्स अपनी पत्नी से अलग हुआ तो उसने 20 हजार सिंगापुर डॉलर गुजारा भत्ता के तौर पर देने की बात कही मगर बाद में इसे घटाकर 11 हजार कर दिया। इसके बाद उसकी पत्नी 2 अक्तूबर 2023 को कोर्ट पहुंची ताकि उसे सही गुजारा भत्ता मिल सके।

कोर्ट में अप्लाई करने के बाद क्या हुआ?

जब शख्स की पत्नी ने कोर्ट ने गुजारा भत्ता के लिए अर्जी डाली तो उसके कुछ दिनों बाद यानी 9 अक्तूबर 2023 को शख्स ने अपनी नौकरी छोड़ दी ताकि उसे अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता न देना पड़े। इतना ही नहीं, वो सिंगापुर छोड़कर कनाडा वापस चला गया जहां से 2013 में वो सिंगापुर आया था। कोर्ट की सुनवाई में जब वो शख्स शामिल नहीं हुआ कोर्ट ने उसे गिरफ्तार करने के आदेश दिया। कोर्ट में उसने बताया कि उसकी पत्नी ने उसके ऑफिस में उसकी छवि खराब कर दी थी जिसके बाद उसे नौकरी छोड़नी पड़ी मगर कोर्ट ने उसके इस दावे को खारिज कर दिया।

अब कितना देना पड़ेगा गुजारा भत्ता

सिंगापुर की कोर्ट ने उस शख्स को अच्छा सबक सिखाया और वो गुजारा भत्ता देने से नहीं बच पाया जिसके लिए उसने नौकरी छोड़ दी थी। कोर्ट ने माना कि उसने जानबूझकर अपनी नौकरी छोड़ी है और अब उसे अपनी पत्नी से अलग होने के समय से लेकर अक्तूबर 2024 तक जब तक उसे नई नौकरी नहीं मिली, उसको सिंगापुर की कमाई की क्षमता के आधार पर गुजारा भत्ता का बकाया देना होगा और वो रकम 6,34,000 सिंगापुर डॉलर है जो भारतीय मुद्रा में करीब 4 करोड़ रुपए है। कोर्ट ने इसके साथ ही एक और आदेश दिया कि अक्तूबर 2024 से आगे बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्च में दोनों को बराबर का योगदान देना होगा क्योंकि उसकी पत्नी भी पढ़ी लिखी है। आपको बता दें कि यह पूरी जानकारी आपको 'The Straits Times' की रिपोर्ट के आधार पर दी गई है।

ये भी पढ़ें-

Men will be Men: महिला ने अपने पति के बारे में क्या बताया जो Video हो रहा इतना वायरल, आप भी देखें

क्यों भाई आ गया स्वाद! सड़क पर बाइक के साथ स्टंट करना लड़कों को पड़ा भारी, जानें क्या हुआ