शादीशुदा लोगों से अगर आप उनके जीवन के बारे में पूछें तो लगभग हर किसी से आपको यहीं जवाब मिलेगा कि भाई कभी जीवन में शादी मत करना। मैं तो कर के बहुत पछता रहा हूं। आपको ऐसे बहुत ही कम लोग मिलेंगे जो आपको शादी करने की सलाह देंगे। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिनमें से एक ये होता है कि शादी के बाद कई लोगों की पत्नियां उन पर हावी हो जाती हैं और उनसे अपना हर एक काम करवाती हैं। जो आजादी शादी से पहले एक मर्द को होती है, उसकी वह आजादी भी उसकी पत्नी छीन लेती है।
पत्नी से बचने के लिए शख्स ने बाबा बंगाली को किया फोन
ऐसे में पति अपनी पत्नी को अपने वश में रखने के लिए हर एक कोशिश करता है। वह कभी उसे लालच देता है तो कभी उसके साथ सख्ती से पेश आता है। लेकिन एक शख्स को जब अपनी पत्नी को वश में करने की कोई तरकीब नहीं सूझी तो उसने बाबा बंगाली का सहारा लेने का सोचा। लेकिन जब उसने बाबा बंगाली के पास फोन किया तो उसे कॉल पर जो जवाब मिला वह सुनकर उसका दिमाग ही हिल गया।
बाबा बंगाली भी नहीं कर पाए मदद
दरअसल, शख्स अपनी पत्नी को वश में करने के लिए एक बंगाली बाबा के पास कॉल करता है। सामने से फोन पर किसी महिला की आवाज आती है। इस पर शख्स उस महिला से पूछता है कि क्या ये फोन बाबा बंगाली को लगा है। इस पर दूसरी ओर से बात कर रही महिला बोलती है- हां, बंगाली बाबा को ही लगा है। फिर वह शख्स इस महिला को बंगाली बाबा से अपनी बात करवाने को कहता है। इस पर महिला उसे बोलती है कि अभी रखो बाबा बाद में तुमसे बात करेंगे। फिलहाल वे अभी बर्तन धो रहे हैं। फोन पर महिला की बातें सुन वहीं पर खड़ी शख्स की पत्नी की हंसी छूट जाती है और वह खिलखिला कर हंस पड़ती है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो
शख्स अपने जिस दुख को दूर करने के लिए बाबा बंगाली की मदद लेने गया था। बाद में पता चला कि बाबा भी इसी दुख के मारे हुए हैं और उनकी भी हालत ठीक वैसी ही है, जैसी उसकी पत्नी उसकी कर रखी है। वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो सोशल साइट एक्स पर @OfficialSPatel_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक साढ़े 35 हजार लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
ये भी पढ़ें:
'भाई की प्रीमियम किस्मत देख रहे हो', शादी पर लड़के को मिली ऐसी दुल्हन कि जल-भुन गए लोग
देख रहा बिनोद! कितनी बदल गई है मोनालिसा, कहां महाकुंभ में माला बेच रही थी अब एक-एक रील पर आ रहे लाखों व्यूज