A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. काम आसान करने के लिए बंदे ने लगाया गजब का दिमाग, देखकर आप भी तारीफ करेंगे

काम आसान करने के लिए बंदे ने लगाया गजब का दिमाग, देखकर आप भी तारीफ करेंगे

अभी एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको एक आदमी के गजब के दिमाग के बारे में बताएगा। वायरल वीडियो देख आप उसकी तारीफ जरूर करेंगे। आइए आपको वायरल जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@REALTOFANOJHA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां इंसान को वो सब देखने को मिल जाता है जो उसने कभी सोचा नहीं होता है या फिर कभी देखा नहीं होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर हर रोज ऐसे कई सारे वीडियो आते होंगे क्योंकि अनोखे और अतरंगी कंटेंट वाले वीडियो ही तो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। लोग अपने काम को आसान बनाने के लिए कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं, वो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है और अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको वायरल जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक इमारत के तीसरे मंजिल की खिड़की पर एक नीले रंग का कपड़ा बंधा हुआ है। वो कपड़ा चौड़ा सा है और नीचे आकर वो कपड़ा एक ट्रक से बंधा हुआ है। अब शख्स ने यह सब अपने काम को आसान बनाने के लिए किया हुआ है। वो खिड़की से बॉक्स को कपड़े पर रखता और नीचे की तरफ धकेल देता। इसके बाद वो बॉक्स नीचे सीधे ट्रक को अंदर जाकर ही रुकता है। इसी जुगाड़ के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको भी एक बार उसका जुगाड़ देखना चाहिए।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 88 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- ग्रेविटी को काम पर लगा दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ने बहुत अच्छा जुगाड़ लगाया। तीसरे यूजर ने लिखा- न्यूटन भी ऊपर से देख रहा होगा, ये तो मेरा ही बंदा है। चौथे यूजर ने लिखा- सभी का काम अकेले कर लिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे जुगाड़ काम को आसान बना देते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शादी के समय आई आंधी तो मंडप बचाते दिखा दूल्हा, Video देख लोग लेने लगे मजे

बच्ची ने बिना हेलमेट के स्कूटर चला रहे युवक को सिखाया ट्रैफिक नियम, VIDEO हो रहा वायरल