A
Hindi News वायरल न्‍यूज अपना पैसा बचाने के लिए बंदे ने दौड़ाया दिमाग, तरीका देख आप करेंगे उसकी तारीफ

अपना पैसा बचाने के लिए बंदे ने दौड़ाया दिमाग, तरीका देख आप करेंगे उसकी तारीफ

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक नया जुगाड़ देखने को मिला। आइए आपको भी उस जुगाड़ के बारे में बताते हैं और फिर आपको लोगों के रिएक्शन बताएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : IG/TEAMPRK9 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब लोग सोशल मीडिया की गलियों में न जाते हों और ऐसा भी कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट न करते हों। ये दोनों काम हर रोज होता है। आप भी हर रोज सोशल मीडिया पर कुछ देर बिताते ही होंगे और वहां तरह-तरह के खूब सारे वीडियो और फोटो देखते ही होंगे। उनके बीच में कुछ वायरल कंटेंट भी नजर आते होंगे और उसके मुताबिक आप रिएक्ट भी करते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा एक स्टोर में खड़ा है और वहां से वो घर जाने के लिए जुगाड़ लगाता है। वो बिना पैसा दिए अपने घर जाना चाहता है और इसलिए वो वहां खड़े-खड़े कुछ सामान ऑर्डर करता है। इसके बाद वो अपने ऑर्डर को पैक होते देखता है और फिर वो ऑर्डर जो डिलीवरी बॉय लेकर निकलता है, उसके साथ हो लेता है। इसके बाद वो उसी डिलीवरी बॉय की स्कूटी पर बैठकर वहां से निकल लेता है और वो उससे पूछता भी है कि उसका तरीका कैसा था। वो भी बोलता है कि मस्त है। इसके बाद वो डिलीवरी बॉय की स्कूटी पर बैठकर ही घर आ जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर teamprk9 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हम भी कल ट्राई करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- घर पर जाकर रिटर्न मार देना। तीसरे यूजर ने लिखा- तो गए ही क्यों थे। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह बहुत क्रिएटिव आईडिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Audi और Lamborghini समेत कई महंगी गाड़ियों की मालिक है बस ये एक कंपनी, नाम कर देगा हैरान

काम के बाद महीनों तक नहीं मिला पेमेंट तो भड़का कॉन्ट्रैक्टर, गुस्से में कर डाला ये काम