1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. काम के बाद महीनों तक नहीं मिला पेमेंट तो भड़का कॉन्ट्रैक्टर, गुस्से में कर डाला ये काम

काम के बाद महीनों तक नहीं मिला पेमेंट तो भड़का कॉन्ट्रैक्टर, गुस्से में कर डाला ये काम

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 06, 2026 08:14 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 08:14 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो अभी काफी वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक कॉन्ट्रैक्टर जिसे उसके काम का पैसा नहीं मिला, वो कुछ ऐसा कर रहा है कि देखने के बाद पैसा न देने वाला शख्स सिर्फ पछताएगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

सोशल मीडिया का यूज आज के समय में तो हर कोई कर रहा है। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर ही होंगे। इंस्टाग्राम चलाते होंगे, नहीं तो फेसबुक या फिर कोई दूसरे प्लेटफॉर्म पर होंगे मगर सोशल मीडिया का यूज जरूर करते होंगे। यहां तक कि बच्चे तक सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। आप भी अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक बंदा किसी बिल्डिंग के अंदर आया हुआ है। बिल्डिंग अंदर से बहुत ही सुंदर नजर आ रहा है मगर वो बंदा हथौड़े से उस सुंदर सी जगह को तोड़ने में लगा हुआ है। कुछ ही देर में वो एक एरिया जहां पौधे रखे हुए हैं, उसकी बाउंड्री को तोड़ देता है। वीडियो को शेयर करते हुए जो जानकारी दी गई है, उसकी मानें तो यह एक कॉन्ट्रैक्टर है और इसे काम पूरा करने बाद भी महीनों तक उसका पैसा नहीं मिला। अब उस पैसा नहीं मिला तो उसने ऐसा किया है। इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब अगर उसने पैसे दे दिया तो क्या ये फिर से ठीक कर देगा। दूसरे यूजर ने लिखा- अमीर लोग ऐसी छोटी हरकत क्यों करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं इस आदमी की भावना को समझ सकता हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा- नए भारत में वसूली का नया तरीका।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस देश में मिला दुनिया का सबसे लंबा सांप, VIDEO देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

शख्स को घर में बिल्ली पालने का हुआ फायदा, Video देख आप भी समझ जाएंगे कैसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।