1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्लफ्रेंड से शादी की जिद में हाई-टेंशन तार से लटका लड़का, जानें कहां का है यह हाई-वोल्टेज ड्रामा

गर्लफ्रेंड से शादी की जिद में हाई-टेंशन तार से लटका लड़का, जानें कहां का है यह हाई-वोल्टेज ड्रामा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 06, 2026 05:02 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 05:02 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है और आगे क्या हुआ।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

आज के समय में लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और उस स्मार्ट फोन का है फायदा एवं नुकसान, दोनों यह है कि कोई भी कहीं भी वीडियो बनाने लग जाता है। कुछ जगह जहां लोगों को वीडियो नहीं बनाना चाहिए, वहां भी वो वीडियो बनाने लग जाते हैं तो वहीं कई बार लोग ऐसे वक्त में कैमरा खोल लेते हैं जब ड्रामा और अतरंगी हरकत देखने को मिलता है। दोनों तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी खूब होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे खूब सारे वीडियो आपने भी देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे प्रतापगढ़ का बताया जा रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो सिर्फ 22 सेकंड का ही है मगर वायरल कंटेंट उसमें जरूर है। वीडियो में नजर आता है कि एक लड़का हाई-टेंशन तार पर लटका हुआ है और वहीं नीचे बहुत सारे लोग नजर आ रहे हैं जो उससे उतरने के लिए कह रहे होंगे। अब इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इस मामले से जुड़ी जानकारी दी गई है। कैप्शन में लिखा है, 'नाबालिग लड़का गर्लफ्रेंड से शादी की मांग को लेकर हाई-टेंशन तार से लटक गया। पुलिस ने शादी करवाने का वादा करके उसे मना लिया।' वीडियो में तो वो उतरते हुए नहीं दिखा मगर कैप्शन में यह जानकारी दी गई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अब भाई सीधी ससुराल यानी थाना जाएगा, मस्त खातिरदारी करेगी पुलिस। इसके कुछ और लोगों ने भी कमेंट किया है मगर वो नहीं बता सकते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये तो UNO Reverse वाला सीन हो गया, ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वायरल Video आप भी देखिए

टिर्री एक-रूप अनेक! सड़क पर दिखी ई-रिक्शा का Video वायरल, पहली नजर में सब खाएंगे धोखा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।