A
Hindi News वायरल न्‍यूज कैमरामैन के सामने लाचार है आज का युवा, शादी में डांस कर रहे दूल्हा-दुल्हन को देख आपको भी आने लगेगी शर्म

कैमरामैन के सामने लाचार है आज का युवा, शादी में डांस कर रहे दूल्हा-दुल्हन को देख आपको भी आने लगेगी शर्म

सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी में ऐसे डांस करते नजर आए जैसे उनके सामने कोई मजबूरी रही हो।

शादी में डांस करते दूल्हा-दुल्हन- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA शादी में डांस करते दूल्हा-दुल्हन

शादी का सीजन आते ही सोशल मीडिया पर दूल्हा और दुल्हन के एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। कभी ये डांस करते दिखते हैं तो कभी कैमरामैन के इशारों पर नाचते। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें एक दूल्हा-दुल्हन को डांस करते देख लोगों का दिमाग ही हिल गया। वीडियो में कपल को इस तरह से डांस करते देख लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया।

रोमांटिक गाने पर डांस करते दूल्हा-दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा-दुल्हन अपने शादी के मौके पर मजबूरी वश डांस कर रहे हैं। ऐसा लग रहा जैसे वे कैमरामैन के कहने पर नाच रहे हैं। हो भी क्यों ना। आज कल शादियों में ट्रेंड फॉलो करते-करते ही दूल्हा-दुल्हन का टाइम निकल जाता है। ऐसे में ट्रेंड को फॉलो करने के चक्कर में ये दूल्हा-दुल्हन हंसी के पात्र बन गए। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन को रोमांटिक गाने पर डांस करते देखा जा सकता है। जिन्हें देख ऐसा लग रहा है जैसे बहुत ही मुश्किल से वे एक-एक डांस स्टेप को कर रहे हैं। हालांकि दूल्हा अपनी पूरी कोशिश कर रहा है कि वह एकदम डांसरों की तरह डांस कर समां बांध दे लेकिन उससे हो नहीं पा रहा। उधर, दुल्हन तो कोशिश भी करती नजर नहीं आ रही। 

वीडियो देख लोगों ने खूब उड़ाया दूल्हा-दुल्हन का मजाक

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rolexrajpoot00097 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 3 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोग इस दूल्हा-दुल्हन का मजाक उड़ाने से पीछे नहीं हट रहे। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- नाच ये रहे हैं, शर्म मुझे आ रही है। दूसरे ने लिखा- कुंवारा रह लूंगा लेकिन ऐसे डांस नहीं करूंगा। तीसरे ने लिखा- गाईज़ ये मेरे गांव के दूल्हा-दुल्हन हैं, इनकी तरफ से मैं माफी मांगता हूं। चौथे ने लिखा- आखिर क्या मज़बूरी थी, क्यों लाचार है आज का युवा कैमरामैन के सामने। 

ये भी पढ़ें:

पूजा-पाठ तो होता रहेगा, पहले आप पंडित जी का डांस देखिए, हनी सिंह के गाने पर जो आग लगाई, Video देख मजा ही आ जाएगा

ऐसा काम तो कोई Indian Mom ही कर सकती है, तेज-तर्रार दिमाग वाली मम्मी ने बेटे को दिया गजब का चकमा