1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रैक्टर बनाने वाले यह देख सदमे में चले जाएंगे, वायरल Video आपको भी कर देगा हैरान

ट्रैक्टर बनाने वाले यह देख सदमे में चले जाएंगे, वायरल Video आपको भी कर देगा हैरान

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपने अभी तक शायद ही देखा होगा। वीडियो को देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि ऑटो का ऐसा भी इस्तेमाल हो सकता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आज के समय में आपको लगभग हर कोई मिल जाएगा। यूथ तो सोशल मीडिया पर है ही, उसके अलावा बुजुर्ग और बच्चे भी सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगे। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको पता होगा कि हर दिन लोग सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। कोई वीडियो पोस्ट करता है तो कोई फोटो या कुछ और पोस्ट करता है और फिर उन्हीं सब में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने कभी न कभी तो खेतों में जुताई होते हुए देखा ही होगा। जो लोग शहर में रहते हैं वो जब गांव घूमने गए होंगे, तो उन्होंने तब देखा होगा। अगर आपने भी देखा है तो खेतों में जुताई करने के बाद मिट्टी को लेवल में लाने के लिए हेंगा का इस्तेमाल किया जाता है। जुताई और लेवलिंग, दोनों ही ट्रैक्टर से होते हुए देखा होगा लेकिन वायरल वीडियो में लेवलिंग ऑटो से होते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि ऑटो के पीछे हेंगा को बांध दिया गया है और फिर उससे मिट्टी को समतल किया जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'ऑट्रैक्टर' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 45 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- नया ट्रैक्टर लॉन्च हो गया ऑटोकर। दूसरे यूजर ने लिखा- कभी भी ऑटो की ताकत को अनदेखा मत करना। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये स्मार्ट और तेज काम है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस इलेक्ट्रिक इंजीनियर को दूर से प्रणाम है, कलाकारी देख आप भी रह जाएंगे दंग

इस उम्र में भी चचा को स्टंट करने की पड़ी है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान