1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रीलबाजी के चक्कर में कटा तगड़ा चालान, सनरूफ से निकलकर बॉडी प्रदर्शन कर रहा था शख्स

रीलबाजी के चक्कर में कटा तगड़ा चालान, सनरूफ से निकलकर बॉडी प्रदर्शन कर रहा था शख्स

यूपी के हापुड़ जिले में एक शख्स कार की सनरूफ से निकलकर रील बनाता दिखा। वीडियो में युवक बॉडी प्रदर्शन करता हुआ देखा जा सकता है। फिलहाल पुलिस के द्वारा उसके खिलाफ 21500 रुपये का चालन किया गया है।

युवक ने कार की सनरूफ से बनाया वीडियो।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT युवक ने कार की सनरूफ से बनाया वीडियो।

हापुड़ में सोशल मीडिया पर रील बनाने का खुमार इस कदर युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है कि वे अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला दिल्ली-लखनऊ हाईवे का है, जहां एक युवक चलती गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर अपनी बॉडी का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि स्टंट करने वाला यह युवक एक जिला पंचायत सदस्य का भाई है। वीडियो में युवक अर्धनग्न अवस्था में फिल्मी गानों पर पोज दे रहा है, जबकि गाड़ी तेज रफ्तार में हाईवे पर दौड़ रही है।

कार की सनरूफ से निकलकर बनाया वीडियो

इस वायरल वीडियो ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं। सनरूफ से बाहर निकलकर इस तरह का प्रदर्शन न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह गंभीर दुर्घटनाओं को दावत देता है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, लोगों ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस अब गाड़ी के नंबर UP 37 N 6229 के आधार पर मामले की जांच कर रही है। रील के शौकीन इस युवक पर पुलिस ने भारी जुर्माना भी लगाया है। 

पुलिस ने काटा तगड़ा चालान

दरअसल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस की ओर से वाहन का 21500 रुपये का चालन किया गया है। इसके अलावा कार सवार स्टंटबाज के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। वहीं पुलिस की टीम ने आम लोगों से भी इस तरह के स्टंट करने से बचने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि ऐसी हरकतों से न सिर्फ अपनी जान बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डालते हैं। फिलहाल इस युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। (इनपुट- निशांक शर्मा)

Image Source : Reporter Inputपुलिस ने 21500 रुपये का काटा चालान।

यह भी पढ़ें-

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में खुद रिसीव की McDonald's की डिलीवरी, VIDEO सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल