1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में खुद रिसीव की McDonald's की डिलीवरी, VIDEO सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में खुद रिसीव की McDonald's की डिलीवरी, VIDEO सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Apr 14, 2026 09:06 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 09:06 pm IST

डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मैकडॉनल्ड्स की डिलीवरी खुद रिसीव की। इस दौरान उन्होंने डिलीवरी करने वाली सिमंस को 100 अमेरिकी डॉलर की टिप भी दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्रंप ने रिसीव की McDonald's की डिलीवरी।- India TV Hindi
ट्रंप ने रिसीव की McDonald's की डिलीवरी। Image Source : X/PRESSSEC

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ओवल ऑफिस में एक डोरस्टेप डिलीवरी ड्राइवर से मैकडॉनल्ड्स के दो बड़े बैग खुद रिसीव किए। यह डिलीवरी 'no tax on tips' कानून की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में की गई थी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने इस घटना का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया। 

कैरोलिन लीविट ने शेयर किया वीडियो

कैरोलिन लीविट के द्वारा शेर किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि डिलीवरी शेरोन सिमंस ने की थी, जो खाने के दो बड़े बैग लेकर पहुंची थीं। ऑर्डर सौंपते समय, व्हाइट हाउस के अंदर डोरस्टेप डिलीवरी की असामान्य स्थिति का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, "यह बनावटी नहीं लग रहा है, है ना?" 

बता दें कि सिमंस ने लाल टी-शर्ट पहनी थी जिस पर 'डोरडैश ग्रैंडमा' लिखा था। सिमंस को ट्रंप ने ओवल ऑफिस के बाहर जमा हुए पत्रकारों के सामने अपने साथ खड़े होने के लिए कहा। ट्रंप ने कहा, "क्या आप मेरे साथ, इन लोगों के साथ एक छोटी सी प्रेस कॉन्फ्रेंस करना चाहेंगी?" उन्होंने आगे कहा, "ये लोग बहुत अच्छे नहीं हैं।" सिमंस ने जवाब देते हुए कहा, "सर, आप जो भी कहेंगे, मैं करूंगी।"

बातचीत के दौरान, ट्रंप ने अपनी टैक्स नीति का जिक्र करते हुए कहा, “टिप्स पर कोई टैक्स नहीं लगना वाकई खास बात है। यह बहुत खास है, और यह बात आप पर विशेष रूप से लागू होती है।” इसके बाद ट्रंप ने सिमंस को 100 अमेरिकी डॉलर की टिप दी।

क्या है ट्रंप की टैक्स पॉलिसी?

व्हाइट हाउस ने कहा कि इस नीति से टिप कमाने वाले कर्मचारियों को अपनी आय का अधिक हिस्सा अपने पास रखने की अनुमति मिलती है। प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने बताया कि सिमंस ने पिछले साल टिप्स के रूप में लगभग 11,000 अमेरिकी डॉलर कमाए थे और वह इसका इस्तेमाल अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए कर रही थीं।

ट्रंप ने सिमंस से यह भी कहा, “आपसे मिलना बहुत सम्मान की बात है।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि आपने मुझे वोट दिया था।” सिमंस ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने “शायद” रिपब्लिकन उम्मीदवार को वोट दिया था। राष्ट्रपति ट्रंप ने सिमंस और उनके पति लियो को 14 जून को व्हाइट हाउस के लॉन में आयोजित होने वाले अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) कार्यक्रम में भी आमंत्रित किया।

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर 40 मिनट तक बातचीत, जानें क्या वार्ता हुई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।