1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रेल यात्री कृपया ध्यान दें! बंदे का जुगाड़ ट्रेन में सफर करने वालों को आ सकता है पसंद, देखें Video

रेल यात्री कृपया ध्यान दें! बंदे का जुगाड़ ट्रेन में सफर करने वालों को आ सकता है पसंद, देखें Video

एक बंदे ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए कुछ ऐसी चीज बनाई जिसके कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@MEMECREAKER वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। यहां लोगों को जब भी मौका मिलता है या फिर उनके दिमाग में कोई ख्याल आता है तो फिर वो उसके जुगाड़ में लग जाते हैं। आप भी ऐसे कई सारे लोगों को जानते होंगे जो जुगाड़ करने में माहिर होंगे। ऐसा नहीं तो फिर आप अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो फिर वहां कई सारे जुगाड़ के वीडियो को वायरल होते हुए देखा ही होगा। लोग एक से बढ़कर एक जुगाड़ करते हैं और उसमें से कई सारे वीडियो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी शुरुआत में नजर आता है कि बंदा पहले तो एक शैम्पू के पैकेट को फाड़ता है और सारा शैम्पू एक कागज पर डालकर मिला देता है। पूरे पेपर पर शैम्पू फैलाने के बाद वो सूखने का इंतजार करता है। इसके बाद वो उसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लेता है और एक कार्ड पर रखते हुए एक जगह से पिन मार देता है। इसके बाद नजर आता है कि वो उसमें से एक टुकड़ा निकालता है और फिर उससे हाथ धो लेता है। अब तो समझ में आ ही गया होगा कि बंदे ने घर पर ही पेपर शॉप बना लिया। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MemeCreaker नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नया बिजनेस अनलॉक हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 78 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रेल यात्री कृपया ध्यान दें। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बढ़िया आईडिया है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कुछ अलग और मजेदार है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

बारिश का पानी रोकने के लिए काम आया बेटे का मोटापा, Desi Jugaad का ये Video देख यूजर्स भी ले रहे मौज

अरे दादा ! गांव वालों के सामने ब्याह रचाकर पति के पैर छूने लगी लड़की, फिर मां ने बल्ले से दनादन दिया आशीर्वाद , VIDEO