1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे सफर करना किसी बेवकूफी से कम नहीं, Video देखकर आप भी यही बात कहेंगे

ऐसे सफर करना किसी बेवकूफी से कम नहीं, Video देखकर आप भी यही बात कहेंगे

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे और कहेंगे कि ऐसे सफर करने की क्या जरूरत है। आइए फिर आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@MIRZAFAHEEM54 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं लेकिन कुछ वीडियो तो हद से ज्यादा ही वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ देर स्क्रोल करो तो वो एक वायरल वीडियो कई बार आंखों के सामने आता है और हर बार अलग-अलग अकाउंट पर वो वीडियो दिखता है। आपने ऐसे कुछ वायरल वीडियो तो देखे ही होंगे और अभी भी एक ऐसा ही वीडियो नजर आया जिसे कई सारे लोगों ने पोस्ट किया है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक ट्रेन का दरवाजा बंद है और दो लोग उस दरवाजे के बाहर सीढ़ी पर खड़े हैं। वहीं एक शख्स दरवाजे के अंदर है मगर कमर के ऊपर का हिस्सा उसका दरवाजे से बाहर निकला हुआ है क्योंकि दरवाजे का शीशा टूटा हुआ है। अब एक शख्स जो बाहर सीढ़ी पर खड़ा है, वो एक मोटा केबल दोनों तरफ से बांधता हुआ दिखता है ताकि वो सुरक्षित हो जाए मगर सवाल यह है कि इस तरह से सफर करने की जरूर ही क्या है। अगर वो केबल खुल जाए या फिर बैलेंस बिगड़कर वो नीचे गिर जाए तो क्या होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @mirzafaheem54 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'जान हथेली पर रखकर सफर करना पागलपन नहीं तो क्या है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पागलपन नहीं मजबूरी होती है, ये छात्र की। दूसरे यूजर ने लिखा- जान जोखिम में पड़ जाए तो वह बहादुरी नहीं, लापरवाही कहलाती है। तीसरे यूजर ने लिखा- जान को खतरे में डालकर मंजिल तक पहुंचने की तैयारी करते हुए दो युवक। चौथे यूजर ने लिखा- इतनी क्या जल्दी जाने की पड़ी है इन लोगों को। एक और यूजर ने लिखा- यह तो सबसे बड़ी लापरवाही है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बाबा जी का बाइक चलाने का तरीका जरा देखिए, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी जमकर किए कमेंट

कोच्चि वॉटर मेट्रो में गरबा खेलते लोगों का Video हर्ष गोयनका ने किया शेयर, कही ये बात