आज के समय में सोशल मीडिया हर इंसान की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। आम आदमी से लेकर बड़े से बड़े उद्योगपति तक और फिल्मी सितारें, हर कोई सोशल मीडिया का यूज करता है और दिन में कुछ समय लोग सोशल मीडिया पर बिताते जरूर हैं। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही और अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो देखते होंगे जिसमें से कई सारे वायरल कंटेंट भी रहते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया जिसे खुद हर्ष गोयनका ने पोस्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया और उन्होंने क्या कहा।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि नजर आता है कि मेट्रो के अंदर कुछ लोग मजे से गरबा खेल रहे हैं। वहीं कई सारे लोग अपनी सीट पर बैठे हुए हैं और उन लोगों को गरबा खेलते हुए देख रहे हैं। वहीं वीडियो पर टेक्स्ट में लिखा है, 'कोच्चि वॉटर मेट्रो सांस्कृतिक उत्सव में बदल गया।' आपको बता दें कि इस वीडियो को हर्ष गोयनका ने एक्स प्लेटफॉर्म पर अपने अकाउंट @hvgoenka से पोस्ट किया है और साथ में अपनी बात लिखी है। उन्होंने लिखा है, 'अब कोच्चि वॉटर मेट्रो में गरबा, यह सच में हद से ज्यादा हो रहा है।'
यहां देखें हर्ष गोयनका का पोस्ट
आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे खबर लिखे जाने तक कई हजार लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मुझे उस दिन का इंतजार है जब लोग यह माउंड एवरेस्ट पर करेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- देखो कि कैसे दूसरे यात्री इसका आनंद ले रहे हैं, जिंदगी खुलकर जियो। तीसरे यूजर ने लिखा- जब तक इससे दूसरे यात्रियों को कोई परेशानी न हो, तब तक क्या दिक्कत है? क्या आपका मतलब है कि नाचना ही समस्या है? चौथे यूजर ने लिखा- खुशमिजाज मन की चरम अवस्था ही डांस है। इसमें कोई बुराई नहीं है, बशर्ते आस-पास के लोगों को कोई परेशानी न हो और यहां ऐसा कुछ नहीं लग रहा है लेकिन ये लोग उस यात्रा के आनंद और उस जगह की सुंदरता का मजा नहीं ले पा रहे हैं जहां वे घूमने आए हैं। गरबा तो होटल लौटने के बाद भी किया जा सकता है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बाबा जी का बाइक चलाने का तरीका जरा देखिए, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी जमकर किए कमेंट
ऐसे लोगों को अपनी जिंदगी से प्यार नहीं होता है क्या? वायरल Video जरा आप भी देखिए