1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई ये इंसान है फिर कोई लट्टू, गरबा का Video हुआ वायरल तो लोगों ने लिए मजे

भाई ये इंसान है फिर कोई लट्टू, गरबा का Video हुआ वायरल तो लोगों ने लिए मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 01, 2025 12:54 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 12:54 pm IST

गरबा खेलते एक शख्स का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और गरबा ऐसे खेल रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट करते हुए खूब कमेंट्स किए।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/REALISTICGAG

आज के समय में हर किसी के हाथ में मोबाइल फोन है और लोग स्पेशल मौके को या फिर कुछ हैरान करने वाले नजारे को तुरंत ही फोन में कैद कर लेते हैं। इसके बाद कई सारे लोग उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर तमाम तरह के वीडियो अपने टाइमलाइन पर देखते ही होंगे। कई सारे वीडियो तो ऐसे होते हैं जो वायरल ही हो जाते हैं और हर दिन ऐसे कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो गरबा ग्राउंड का है। वीडियो में दिख रहा है कि बारिश हो रही है। अब इसके बाद कुछ लोग रुक गए हैं तो कुछ लोग गरबा खेल रहे हैं। उन्हीं सब के बीच में एक शख्स बहुत ही अनोखे तरीके से और बहुत ही एनर्जी के साथ गरबा खेल रहा है जिसके कारण उसका वीडियो वायरल हो रहा है। जमीन पर जैसे एक लट्टू  घूमता है, ठीक वैसे ही वो गोल-गोल घूम रहा है और अकेले ही खेल रहा है। उसके गरबा खेलने के तरीके और जोश के कारण उसका वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर realisticgag नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 35 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रुक जा कि नागमणि लेकर जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- जब पेग ज्यादा हो जाए तब मेरा दोस्त। तीसरे यूजर ने लिखा- कोई रोको उसको, मुझे चक्कर आ रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे कोई रोको यार।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

झूला झूलने गए लड़की और लड़के का Video हो रहा है खूब वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

ये धंधा तो बड़ा चंगा है, बच्चों के नाम सुझाने के लिए महिला लेती है 26 लाख तक की फीस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।