सोशल मीडिया पर हर दिन लोग कुछ न कुछ तो पोस्ट करते ही रहते हैं। कुछ लोग खुद अपना यूनिक और मजेदार वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं तो वहीं कई बार दूसरे लोग किसी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते देते हैं जिसमें वो लड़ते हुए या फिर अतरंगी हरकत करते हुए नजर आते हैं। इन सभी तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं जिन्हें आप भी अपने टाइमलाइन पर देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो फनी है। आइए फिर आपको इसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी मेले का है। मेले में झूला झूलने के लिए एक लड़की और लड़का गए हुए हैं। वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि लड़की बहुत खुश है और लड़के के भाव को देखकर यह लगता है जैसे उसे झूले से डर लगता है। अब इसके बाद वो झूला में जाते हैं और वहां सब कुछ बदल जाता है। लड़का वीडियो बनाते हुए दिखाता है कि वो बहुत खुश है और उसे मजा आ रहा है। वहीं लड़की के भाव को देखकर यह लगता है जैसे वो झूले के रुकने का इंतजार कर रही है और शायद उसे उल्टी जैसा महसूस हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @yadav_sunil01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसे कहते हैं आत्म संतुष्टि, भाई ने लड़कों की इज्जत बचा ली।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसे कहते हैं जब कोई शांत रहे तो उसे छेड़ो मत। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई तो खेल गया, मौके पर चौका मारा। तीसरे यूजर ने लिखा- परफेक्ट रिएक्शन। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई जख्म पर मरहम लगा रहे हैं या नमक।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये धंधा तो बड़ा चंगा है, बच्चों के नाम सुझाने के लिए महिला लेती है 26 लाख तक की फीस
इंडिया के कोने-कोने में ऐसे कलाकार लोग छिपे हैं, अब आप इसी जुगाड़ के Video को देख लीजिए