1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये धंधा तो बड़ा चंगा है, बच्चों के नाम सुझाने के लिए महिला लेती है 26 लाख तक की फीस

ये धंधा तो बड़ा चंगा है, बच्चों के नाम सुझाने के लिए महिला लेती है 26 लाख तक की फीस

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 01, 2025 08:54 am IST,  Updated : Oct 01, 2025 08:54 am IST

एक ऐसे बिजनेस के बारे में पता चला है जो आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि कोई इस काम से भी पैसे कमाएगा और फीस जानने के बाद तो आप अपना माथा पकड़ लेंगे। जो काम इंडिया में कोई ऐसे ही कर देता है, उससे एक महिला पैसे छाप रही है।

Taylor A. Humphrey- India TV Hindi
टेलर ए. हम्फ्री की तस्वीर Image Source : IG/WHATSINABABYNAME

एक बहुत ही मशहूर लाइन है जो आपने बहुत बार सुना होगा कि 'नाम में क्या रखा है।' अब ये लाइन किस की है और किस प्ले की है, ये तो आपको बताने की जरूरत नहीं है और ये खबर इस विषय पर है भी नहीं। ये खबर इस विषय पर है कि आपको बताया जाए कि नाम में बहुत कुछ रखा है। एक नाम में लाखों रुपए की कमाई छिपी हुई है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे तो आपको बता दें कि एक महिला लोगों को बस नाम सुझाने के लिए लाखों फीस चार्ज करती है। हैरान हो गए, आइए आपको विस्तार से इस खबर की जानकारी देते हैं।

नाम सुझाने के लिए महिला लेती है लाखों रुपए

आजकल अमीर मां-बाप अपने बच्चे का नाम रखने के लिए प्रोफेशनल लोगों को हायर कर रहे हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला जिसका नाम टेलर ए. हम्फ्री है उसने लगभग एक दशक पहले बच्चों के नाम रखने के प्रति अपने जुनून के बारे में ऑनलाइन पोस्ट करना शुरू किया और अब ये एक शानदार बिजनेस बन गया है। NYP की रिपोर्ट के मुताबिक सैन फ्रांसिस्को को हम्फ्री ने बताया कि, 'ये काम में लोगों की सोच से ज्यादा मेहनत है। कई बार मुझे ऐसे सब कुछ छोड़कर अपने कस्टमर की मदद करनी पड़ती है।'

आपको बता दें कि इस महिला का कंसलटेंट फर्म सैन फ्रांसिस्को में स्थित है और साल 2020 में फर्म ने 100 से ज्यादा कपल्स के बच्चों के नाम रखने में मदद की और उन अमीर कपल्स से महिला ने डेढ़ लाख से ज्यादा डॉलर की कमाई की और तब वो महिला सिर्फ 1500 डॉलर ही फीस लेती थी। एसएफ क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, अब हम्फ्री के टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर कुल मिलाकर 1,00,000 फ़ॉलोअर्स हैं और साथ ही 500 से ज़्यादा बच्चों के उपनामों का एक बढ़ता हुआ पोर्टफोलियो भी है, जिन्हें चुनने में उन्होंने मदद की थी। अब इन सेवाओं की कीमत 30,000 डॉलर यानी 26 लाख रुपए से भी अधिक तक पहुंच गई है।

हम्फ्री के बारे में ये भी जान लीजिए

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक हम्फ्री अपने इस काम में पूरी तरह से प्रशिक्षित हैं और ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग में उनका बैकग्राउंड काफी मजबूत है। वो खुद को "नामों की शौकीन" भी कहती हैं, जिनके पास बच्चों के नामों से भरी हज़ारों स्प्रेडशीट हैं। आपको बता दें कि हम्फ्री की ज्यादा विस्तृत सेवाएं 10,000 डॉलर से शुरू होती हैं, जिससे माता-पिता को "VIP ट्रीटमेंट" मिलता है। उनकी अतिरिक्त सेवाओं में एक अनोखे नाम की पहचान करना, बच्चे के नाम की ब्रांडिंग करना, वंशावली विशेषज्ञ से परिवार के पुराने हिस्सों से नामों की सूची तैयार करवाना, या विकल्पों पर चर्चा के लिए एक थिंक टैंक को नियुक्त करना जैसी चीजें शामिल हैं। अब आप यही सोच रहे होंगे कि जो काम इंडिया में लोग ऐसे ही करते हैं, ये महिला उस काम से लाखों छाप रही है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी न्यूयॉर्क पोस्ट के आर्टिकल पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

इंडिया के कोने-कोने में ऐसे कलाकार लोग छिपे हैं, अब आप इसी जुगाड़ के Video को देख लीजिए

भाई के पास जिंदगी का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है, Video देख आप भी भौचक्के हो जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।