सोशल मीडिया एक कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां दुनिया के अतरंगी और अनोखे लोगों के वीडियो आते रहते हैं और जो सबसे ज्यादा अतरंगी या फिर अनोखा होता है, उसका वीडियो वायरल भी हो जाता है। आप भी तो सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप भी तमाम तरह के वीडियो देखते ही होंगे। कभी लोग अतरंगी तरीके से डांस करता दिखता है तो कभी लोग रोजमर्रा के काम को इतने अनोके तरीके से करता दिखता है कि उसका वीडियो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स अनोखे तरीके से रोटी खा रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप जब भी खाना खाने के लिए बैठते होंगे तो बहुत ही नॉर्मल तरीके से खाते होंगे। अगर रोटी खा रहे हैं तो सबसे पहले रोटी को तोड़ते होंगे और फिर सब्जी को रोटी से उठाकर उसे खा लेते होंगे या फिर चम्मच से सब्जी उठाकर रोटी में रखकर खाते होंगे। लेकिन वायरल वीडियो में अब तक का सबसे अनोखा तरीका देखने को मिला। वीडियो में दिखता है कि बंदा पहले तो रोटी को उठाता है और फिर उसे मुंह के सामने रख देता है। चम्मच से सब्जी उठाता है और रोटी के बीच में रखते हुए चम्मच से रोटी को मुंह के अंदर डाल देता है। अब उसका अनोखा तरीका देखने के बाद आप जरूर हैरान हो जाएंगे।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ig_dihru नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब तो गर्मा-गर्म खाऊंगा। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। अब यह शख्स कौन है, यह तो नहीं पता चला मगर उसके खाने का तरीका बहुत अतरंगी है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस भाई ने तो AI को भी पीछे छोड़ दिया, Video देख आप भी होने वाले हैं हैरान