सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां लोगों को लगभग सब कुछ देखने को मिल जाता है। अगर A नाम के व्यक्ति ने कुछ देखा है और वो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते है तो फिर उस एक वीडियो को B, C, D, E, F, G और Z तक के इंसान देख सकते हैं। सोशल मीडिया लोगों को इसी तरह से जोड़ता है और अगर आप भी सोशल मीडिया पर हैं तो फिर दिन में कई सारे पोस्टेड वीडियो देखते ही होंगे। उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी जमीन पर बैठा हुआ है और वो हाथों के सहारे आगे बढ़ रहा है। उसने हाथों में भी चप्पल पहना हुआ है और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। अब वो क्या कर रहा है, ये तो नहीं पता। कहने का मतलब यह है कि वो नाटक कर रहा है या फिर किसी कारण से ऐसे कर रहा है, वो नहीं पता चल पाया। वीडियो में आगे दिखता है कि एक कुत्ता उसे देखकर भौंकने लगता है और उसके डर से वो शख्स अपने पैर पर खड़ा हो जाता है। वीडियो इस वजह से वायरल हो रहा है क्योंकि लोग समझ रहे थे कि ये स्कैम कर रहा था और कुत्ते ने पोल खोल दी।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो उसे इंस्टाग्राम पर Ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 32 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- डोगेश भाई के राज में कोई भी स्कैम नहीं होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- डोगेश बोल रहा होगा कि मत कर लाला मत कर। तीसरे यूजर ने लिखा- आप डोगेश भाई को कभी धोखा नहीं दे सकते। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अरे पाकिस्तान कुछ तो करके दिखा "थू"; इंडियन टीम के इस छोटू फैन का Video जरा आप भी देखिए
पाकिस्तान की तो कोई इज्जत ही नहीं है भाई, इंडिया के जीतते ही लोग इस तरह ले रहे हैं मजे