सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी वीडियो और फोटो की कमी नहीं होती है। हर दिन लोग बहुत सारी चीजों को पोस्ट करते रहते हैं और उनमें से बहुत सारे वायरल भी हो जाते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट का वीडियो वायरल होता है। कभी लोगों की कलाकारी तो कभी उनके अश्लील या फिर अतरंगी हरकत के वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा दुकान के अनोखे नाम या फिर वहां पर लगे अतरंगी नियमों के पोस्टर वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उस वीडियो को बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स धीमी रफ्तार में चलता हुआ नजर आता है मगर शख्स का शरीर कमर से उतरा हुआ है। इसका मतलब उसका शरीर दो भाग में बंटा हुआ है और कमर के ऊपर का हिस्सा अलग है। वो अपने एक हाथ को लटकाए हुए और दूसरे हाथ से जांघ को पकड़े हुए चलता दिखता है। इसके बाद वो उसके पीछे का ट्रिक दिखता है। उसने एक दूसरी जिंस का काटकर उसमें पैर को फंसाया हुआ है और खुद झुककर चल रहा है। वहीं दूसरी जिंस जिसमें उसने पैर फंसाया हुआ है, उसे उसने ऐसे पकड़ा है जिससे लगे कि उसका शरीर दो हिस्सों में बंटा हुआ है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TheBahubali_IND नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस भाई ने तो 'AI' को भी पीछे छोड़ दिया, भाई की गजब टेक्नोलॉजी, लाइक तो बनता है, अमेरिका क्या कहता था।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसने तो AI को भी फेल कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- सुपर टैलेंटेड। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई की कला देखो। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या क्रिएटिविटी है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लो भाई हो गया कांड, तलवार के केक काटने के दौरान जो हुआ उसे आप भी देखें, Video हो रहा वायरल
ये मुस्लिम मिस्ट्री गर्ल क्यों हो रही वायरल? भारत की जीत के बाद VIDEO आया सामने, तो फैंस हुए खुश