1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो भाई हो गया कांड, तलवार के केक काटने के दौरान जो हुआ उसे आप भी देखें, Video हो रहा वायरल

लो भाई हो गया कांड, तलवार के केक काटने के दौरान जो हुआ उसे आप भी देखें, Video हो रहा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 29, 2025 10:52 am IST,  Updated : Sep 29, 2025 10:52 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको बताएगा कि आदमी की तुलना में महिलाएं लंबे उम्र तक क्यों जीती हैं। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@BE_MARWADII

जन्मदिन हर किसी की जिंदगी में बहुत ही अहम होता है। बचपन में तो हम सभी अपन जन्मदिन के एक महीने पहले से खुश होने लगते हैं कि जन्मदिन आने वाला है। उस दिन कैसे केक आएगा, कैसे कपड़े खरीदने हैं, कौन-कौन से दोस्त आएंगे, ये सब पहले से ही तय हो जाता है। जब उम्र थोड़ी बढ़ती है तो जन्मदिन की उत्सुकता थोड़ी कम जरूर हो जाती है मगर खत्म नहीं होता है। बड़े होने के बाद लोग अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग तरीके से जन्मदिन मनाते हैं और इन्हीं सब के दौरान कुछ लोग बेवकूफी भरी हरकत या फिर तरीका भी अपना लेते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बाइक पर तीन अलग-अलग केक रखे हुए हैं। बर्थडे बॉय के हाथ में तलवार है, आंखों पर चश्मा और माथे पर गमछा बंधा हुआ है। वो एकदम अलग अंदाज में तीनों केक को साथ में काटता है और इसके तुरंत बाद उसके दोस्त उस पर स्प्रे करने लगते हैं। अब उस स्प्रे से बचने के चक्कर में हाथ से तलवार छोड़े बिना उनसे बचते हुए हाथ चलाने लगता है। इसी दौरान उनमें से एक दोस्त के माथे पर कहीं तलवार से लग जाता है। अब कितने जोर की लगी, वो तो साफ नहीं है मगर वो अपना माथा पकड़े एक तरफ चला जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @be_marwadii नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसलिए महिलाएं, पुरुषों से ज्यादा जीती हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमला अचानक हुआ। दूसरे यूजर ने लिखा- बदमाश। तीसरे यूजर ने लिखा- मार दिया। चौथे यूजर ने लिखा- जब लोग बायो में 'केक मर्डरर' लिखते हैं तो उसका यही मतलब होता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये मुस्लिम मिस्ट्री गर्ल क्यों हो रही वायरल? भारत की जीत के बाद VIDEO आया सामने, तो फैंस हुए खुश

डोगेश भाई के राज में कोई भी स्कैम नहीं होगा, वायरल Video देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।