1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, गरबा पंडाल गिरे, कई गांव से संपर्क टूटा

गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, गरबा पंडाल गिरे, कई गांव से संपर्क टूटा

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 28, 2025 11:29 am IST,  Updated : Sep 28, 2025 11:29 am IST

वलसाड में बारिश के चलते गरबा पंडाल उड़ गए। इस वजह से आयोजकों को गरबा रद्द करना पड़ा। खराब मौसम के चलते आम लोगों को खासी परेशानी हो रही है।

Valsad Garba Pandal- India TV Hindi
वलसाड में गरबा पंडाल गिरा Image Source : REPORTER INPUT

गुजरात में भारी बारिश के चलते आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। वलसाड जिले के सभी तहसील में तेज हवाएं के साथ भारी बारिश हो रही है। तेज हवा के साथ बारिश के चलते वलसाड के गरबा पंडालों को नुकसान हुआ है। आयोजकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, खेलैयाओं की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। 

तेज हवाएं और कड़ाके की बिजली के साथ बारिश बारिश के चलते वलसाड के गोकुल इलाका पारनेरा और कई अन्य जगहों में गरबा पंडाल को नुकसान हुआ है। वलसाड के पारनेरा हिल स्टेशन पर माताजी का मंदिर हैं। यहां गरबा खेलने के लिए भीड़ उमड़ती है, लेकिन भारी बारिश के चलते लोग वहीं फंस गए। कई जगह पेड़ और बिजली के खंबे गिरने की खबरें सामने आई हैं। गोकुल ग्रुप पंडाल में डॉम बनाया गया था। वह भी तेज हवाएं के चलते उड़ गया। इस वजह से आयोजकों ने गरबा भी रद्द कर दिया।

धरमपुर में बाढ़ जैसे हालात

वलसाड जिले के धरमपुर तहसील में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। धरमपुर तहसील के छोटी कोसबाड़ी और बड़ी कोसबाड़ी गांव को जोड़ने वाली कोझवे सड़क पानी में डूब गई है। भारी बारिश के चलते पार नदी में पानी का बहाव काफी तेज है। कोझवे पर बनी सड़क पानी में डूब गई है, लेकिन लोग मजबूरन इस सड़क से गुजरने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है। लोगों को अपनी जान मुसीबत में डालकर दूध ले जाते हुए देखा जा सकता है।

मोरबी में पानी से भरे गड्ढे में तीन बच्चे डूबे

मोरबी जिले में शुक्रवार दोपहर एक फैक्टरी के पास पानी से भरे गड्ढे में भाई-बहन समेत तीन बच्चे डूब गए। मोरबी तालुका थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पनेली रोड के पास हुई। उन्होंने बताया कि कुलदीप (छह), उसकी बहन खुशबू (चार) और उनकी दोस्त प्रतिज्ञा (पांच) अपराह्न करीब तीन बजे गड्ढे के पास खेल रहे थे कि तभी यह हादसा हुआ। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(वलसाड से जितेंद्र पाटिल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

'पूरे गुजरात में रविवार को गूंजेगा ऑपरेशन सिंदूर का गरबा', सीएम भूपेंद्र पटेल का बड़ा ऐलान

गुजरात: 482 खातों के जरिए हुआ 804 करोड़ रुपये का फ्रॉड, साइबर क्राइम टीम ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।