कई बार ऐसा होता है कि कुछ बुरे लोग किसी लड़की के साथ गलत करते हैं जिसके बाद कई सारी लड़कियां सभी आदमियों को लेकर एक जैसी राय बना लेती हैं कि सारे मर्द एक जैसे होते हैं और आदमियों पर भरोसा नहीं करती हैं मगर ऐसा नहीं है। जिस तरह के फल खराब होने से बाकी सारे फल खराब नहीं होते, ठीक उस तरह कुछ बुरे लोगों के कारण पूरा समाज बुरा नहीं होता है और यह बात आपको वायरल हो रहे वीडियो को देखकर समझ में आ जाएगा। एक लड़की का बनाया वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में लड़की ने क्या कुछ बताया।
वीडियो में लड़की ने बताई ये बात
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें लड़की ने बताया कि उसके साथ बहुत अच्छा हुआ। वो बताती है कि वो बेंगलुरु पहुंची और एयरपोर्ट से कडुगोडी पहुंची और बस से उतर गई। अब वहां पर बस ड्राइवर तब तक उनके साथ खड़े रहे जब तक उन्हें कैब नहीं मिली। वीडियो में आगे वो बताती है कि सुबह के तीन बज रहे थे तो उसे कोई कैब नहीं मिल रही थी। तभी एक रैपिडो ड्राइवर ने उन्हें छोड़ने की बता कही। बता दें कि रैपिडो ड्राइवर उस लड़की को घर तक छोड़ते हैं और जब लड़की पैसे के लिए पूछती है तो वो बोलते हैं, 'काफी लेट हो गया था तो आपको घर छोड़ना मेरी जिम्मेदारी बनती है। आपको जो भी ठीक लगे, आप उतने पैसे दे दो।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर ablahh.nari नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने उन दोनों लोगों की तारीफ भी की है जिन्होंने उस लड़की की अलग-अलग तरीके से मदद की।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दीदी को उनके ही खेल में हरा दिया, वायरल Video देख मजा आ जाएगा आपको
एक इंच जमीन के लिए शुरू हुई बहस और Video हो गया वायरल, जरा आप भी देखिए