1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रात में बाइक पर आए दो चोर और कार चुराने की जगह चोरी कर ले गए ये चीज, देखें वायरल Video

रात में बाइक पर आए दो चोर और कार चुराने की जगह चोरी कर ले गए ये चीज, देखें वायरल Video

दो चोरों का एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आपको यकीन नहीं होगा कि चोर रात में यह चीज चोरी करने के लिए आए थे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया का इस्तेमाल आज के समय में बहुत कॉमन हो गया है। वो हर इंसान जो स्मार्ट फोन चलाता है, वो आपको सोशल मीडिया पर मिल ही जाएगा। बहुत कम लोग ऐसे होंगे जो सोशल मीडिया से दूर हैं वरना आज के समय में तो बच्चे भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाकर बैठे हैं। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होंगे ही और अगर ऐसा है तो फिर आप तरह-तरह के वीडियो भी देखते होंगे जो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो दो चोरों का है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बाइक पर बैठकर दो चोर आते हैं। वो कैमरे में आते हुए दिखते हैं और फिर थोड़ा आगे चले जाते हैं। उधर एक शख्स उतर जाता है और वापस आता है। वो एक घर के दरवाजे के पास जाकर कुछ करता है। इसके बाद वो कार के पास जाता है और उसके ऊपर के कवर को उतारता है। इतने में ही दूसरा चोर जो बाइक चला रहा था वो बाइक घुमाकर वापस आता है। इसके बाद दिखता है कि चोर उस कवर को लेकर वहां से फरार हो जाते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'डिस्काउंट के लिए धन्यवाद।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेचारे कम में खुश हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- आज कवर लेकर गए हैं, कल आएंगे कार के लिए। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या चोर बनेगा रे तू। एक अन्य यूजर ने लिखा- चिंदी चोर लगता है।

ये भी पढ़ें-

27 साल से घरवालों संग होली नहीं मना पाया यह पुलिसकर्मी, Video में बताया अपना दुख

'पोचिंकी नहीं सीधा स्वर्ग जाएगा भाई', कैब चलाते समय गेम खेलते ड्राइवर का Video वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट